Advertisement
Advertisement

Palamu News: आंगनबाड़ी सहायिका चयन में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्रामीणों ने की बहाली रद्द करने की मांग

Palamu News: पलामू जिले के मनातू प्रखंड अंतर्गत पदमा पंचायत के भीतडीहा लोहार टोला में आंगनबाड़ी सहायिका के चयन को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. ग्रामीणों ने चयन प्रक्रिया में अनियमितता और फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर बहाली का आरोप लगाते हुए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी से मामले की जांच की मांग की है. ग्रामीणों के अनुसार दिनांक 19 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) को ग्राम भीतडीहा में महुआ के पेड़ के नीचे आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका (Anganwadi assistant selection) पद के चयन हेतु आमसभा का आयोजन किया गया. बैठक पदमा पंचायत के मुखिया अनुज साव की अध्यक्षता में हुई, जिसमें थाना मनातू के पुलिस जवान की उपस्थिति में चुनाव संपन्न कराया गया. इस दौरान कुल नौ अभ्यर्थी उपस्थित थे, जिनसे हस्ताक्षर कराए गए तथा ग्रामीणों के भी हस्ताक्षर लिए गए.

Palamu News: ग्रामीणों का आरोप चयन में की गई पक्षपात

ग्रामीणों का आरोप है कि सभी अभ्यर्थियों से शैक्षणिक, जाति एवं स्थानीयता प्रमाण पत्र की मांग की गई, लेकिन अंकों के आधार पर चयन करने के बजाय बाल विकास परियोजना कार्यालय की ओर से पक्षपात किया गया. ग्रामीणों का कहना है कि नीलम कुमारी का चयन पहले भी फर्जी कागजात के आधार पर किया जा चुका है, जिसे बाद में रद्द किया गया था. इसके बावजूद पुनः उसी अभ्यर्थी का चयन कर लिया गया, जो नियमों के विरुद्ध है.

Giridih News: वन विभाग की टीम ने की कार्रवाई, अवैध अतिक्रमण का किया सफाया

Palamu News: चयन अवैध रूप से पैसों के लेन-देन के आधार पर किया गया

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि यह चयन अवैध रूप से पैसों के लेन-देन के आधार पर किया गया है, जिसमें संबंधित सुपरवाइजर की संलिप्तता बताई जा रही है. इस निर्णय के विरोध में आमसभा में ग्रामीणों ने आपत्ति दर्ज कराई, लेकिन उनकी बातों को अनसुना कर दिया गया. भीतडीहा लोहार टोला के ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से मांग की है कि चयनित अभ्यर्थी नीलम कुमारी के मूल प्रमाण पत्रों की जांच कराई जाए तथा नियमों के अनुसार स्थानीय एवं योग्य लोहार टोला की अभ्यर्थी को आंगनबाड़ी सहायिका पद पर बहाल किया जाए. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे झारखंड सरकार एवं मुख्यमंत्री से भी शिकायत करेंगे.

Palamu News: ग्रामीणों ने की न्यायोचित कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त पलामू, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सीडीपीओ से मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर न्यायोचित कार्रवाई की मांग की है. वही जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान ने कहा की मनातू प्रखंड के भीतडीह लोहार टोला के महिलाएं लोग आई थी. उन्होंने आवेदन दिया है कि आंगनबाड़ी में जो चयन हुआ है. वह गलत तरीके से किया गया है. हम उस चयन प्रक्रिया का पेपर आने के बाद जांच करेंगे, अगर गलत तरीके से किया गया है तो उसको रद्द भी किया जाएगा. पलामू से बिनोद सिंह की खबर…

Commercial Advertisment

Jharkhand Assistant Teacher Recruitment 2023: संशोधित रिजल्ट के बाद नियुक्ति प्रक्रिया...

झारखंड सहायक आचार्य भर्ती 2023 के संशोधित रिजल्ट वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू। काउंसेलिंग के 3 दिनों में नियुक्ति और 15 दिनों...

Bihar News: बिहार को 10,845 करोड़ रुपये की सौगात, कर हस्तांतरण...

 केंद्र सरकार ने दीपावली और छठ से पहले बिहार को 10,845 करोड़ रुपये जारी किये। कर हस्तांतरण में बिहार देश में दूसरे स्थान पर...

Ranchi Railway Station: दिव्यांग यात्रियों के लिए लगेगी Digital Sign Language...

 रांची रेलवे स्टेशन पर जल्द Digital Sign Language System लगेगा। स्क्रीन पर डिजिटल अवतार सांकेतिक भाषा में ट्रेन के आगमन, प्रस्थान और अन्य घोषणाओं...