निजी पीड़ा से ऊपर जनता की सेहत, Health Commitment के साथ डॉ. इरफान अंसारी का भावुक संदेश

Ranchi: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने निजी पीड़ा और खराब तबीयत के बीच भी जनता की सेहत को सर्वोपरि बताते हुए एक भावुक और संकल्पभरा संदेश साझा किया है। यह संदेश उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट के माध्यम से सार्वजनिक किया, जिसमें स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता और मानसिक दबाव दोनों को ईमानदारी से रखा।

जिम्मेदारी के आगे निजी स्वास्थ्य कुछ नहीं:

अपने संदेश में स्वास्थ्य मंत्री ने स्वीकार किया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है, शरीर थका हुआ है और मन भी भारी है, लेकिन मंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने अपने आराम और निजी स्वास्थ्य को जनता के नाम समर्पित कर दिया है। उन्होंने कहा कि दिन हो या रात, गांव हो या शहर, वे लगातार स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी और सुधार में लगे हुए हैं, ताकि किसी भी नागरिक को इलाज के अभाव में पीड़ा न सहनी पड़े।

राज्य की हर स्वास्थ्य इकाई पर लगातार नजर:

डॉ. अंसारी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, मेडिकल यूनिवर्सिटी, सदर अस्पताल, रेफरल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक वे एक ही उद्देश्य के साथ काम कर रहे हैं। उनका लक्ष्य है कि अमीर और गरीब के बीच इलाज में कोई भेद न रहे और हर जरूरतमंद को समय पर न्यायपूर्ण स्वास्थ्य सेवा मिले। उन्होंने यह भी कहा कि चार करोड़ झारखंडवासियों की उम्मीदों का बोझ वे रोज अपने सीने पर महसूस करते हैं।

स्वास्थ्य पर राजनीति से आहत, धैर्य की अपील:

स्वास्थ्य मंत्री ने अपने संदेश में यह भी स्पष्ट किया कि जब कुछ गैर जिम्मेदार और स्वार्थी तत्व स्वास्थ्य विभाग को बदनाम करने का प्रयास करते हैं, तो इससे उन्हें गहरी पीड़ा होती है। उन्होंने अपील की कि यदि कहीं कोई कमी या समस्या है तो उसे सीधे उनके संज्ञान में लाया जाए, लेकिन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषय पर राजनीति न की जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य पर की जाने वाली राजनीति निर्दयी होती है और वास्तविक सुधार के लिए धैर्य जरूरी है, क्योंकि यह बदलाव की केवल शुरुआत है।

स्वास्थ्य व्यवस्था में बदलाव करके ही दम लेंगे-डॉ. इरफान अंसारीः

डॉ. इरफान अंसारी ने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था देश की बेहतरीन व्यवस्थाओं में शामिल होगी। उन्होंने कहा कि तबीयत खराब होने के बावजूद फाइलें नहीं रुक सकतीं और फैसले टाले नहीं जा सकते, क्योंकि किसी मां को अपने बेटे का इलाज चाहिए और किसी गरीब को उम्मीद। उनके शब्दों में, उन्हें अपने आराम से ज्यादा जनता की जिंदगी प्यारी है और वे स्वास्थ्य व्यवस्था में बदलाव करके ही दम लेंगे।

 

 

 

 

Saffrn

Trending News

‘MNREGA/VB-G RAM-G निधियों से बिहार में होगी नहरों व उपवितरणियों की...

पटना : विकास आयुक्त बिहार मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में ग्रामीण विकास विभाग एवं जल संसाधन विभाग...

‘बेहतर ग्राम पंचायत विकास योजना से विकसित बिहार व विकसित भारत...

पटना : पंचायत विकास योजना निर्माण विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत विकास योजना निर्माण विषय पर एक...

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SP ने की 131 फरार व...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने जिले के...

मुख्य सचिव ने थावे मंदिर परिसर विकास कार्य की धीमी प्रगति...

पटना : बिहार के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गोपालगंज जिलांतर्गत थावे दुर्गा मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार एवं पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान आज...

सरकार रक्षा वाहिनी के कल्याण के लिए लगातार कर रही काम...

पटना : राज्य सरकार रक्षा वाहिनी के हितों और कल्याण के प्रति हमेशा संवेदनशील रही है, उनकी समस्याओं के समाधान और सुविधाओं के विस्तार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img