24 घंटे के अंदर सफल खुलासा, कांड की मास्टरमाइंड 2 महिला गिरफ्तार

मोकामा : मोकामा के तेजाब कांड का पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन कर दिया है। इस कांड की मास्टरमाइंड दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाढ़ एसडीपीओ आनंद कुमार ने बताया कि पीड़िता के साथ पति के अवैध संबंध के शक में आरोपित महिला नीतू देवी ने घर की दाई के साथ मिलकर इस घटना की पूरी प्लानिंग बनाई थी। बाढ़ के दो युवकों को इस प्लान में शामिल कर एसिड अटैक के लिए हायर किया गया था। रविवार की रात मोकामा के स्टेशन रोड में ब्यूटीशियन महिला पर बाइक सवार दो युवकों ने एसिड अटैक किया था।

पुलिस ने पीड़िता को चाट खिलाने के नाम पर स्टेशन ले जा रही दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया

गहन जांच के बाद मोकामा पुलिस ने पीड़िता को चाट खिलाने के नाम पर स्टेशन ले जा रही दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। इस कांड की साजिश रचने वाली नीतू देवी के पास से 97 हजार रुपए बरामद हुए हैं। बरामद रुपए तेजाब फेंकने वाले युवकों को देने के लिए महिला ने पास में रख लिया था। आरोपितों के घर से इस्तेमाल की गई बाइक और तेजाब से जले कपड़े और मौके से एक बोतल भी बरामद हुई है। फरार दोनों युवकों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़े : थावे दुर्गा मंदिर में चोरी करने वाला एक शातिर चोर धराया…

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...