Sundar Vihar चोरी कांड का खुलासा : Girlfriend Gift के लिए की गई चोरी , तीन गिरफ्तार

सुंदर विहार जेवर चोरी कांड का पुलिस ने खुलासा कर तीन आरोपियों को पकड़ा। प्रेमिका को गिफ्ट देने के लिए चोरी की गई थी। जेवरात बरामद कर लिए गए।


Sundar Vihar चोरी कांड का खुलासा  रांची: सदर थाना क्षेत्र के सुंदर विहार स्थित एक बंद घर से हुई जेवरात चोरी के मामले का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। इस कांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक युवती भी शामिल है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राजा वर्मा उर्फ हर्ष वर्मा उर्फ आयुष राम, उसकी प्रेमिका लक्ष्मी कुमारी उर्फ सुप्रिया उर्फ छोटी और ज्वेलरी दुकान संचालक अनीस सोनी शामिल हैं।

Sundar Vihar चोरी कांड का खुलासा :

पुलिस जांच में सामने आया कि राजा और उसकी प्रेमिका लक्ष्मी कोकर के चौबे कॉलोनी में किराए पर लिव-इन में रहते थे। वहीं ज्वेलरी दुकानदार अनीस दीपाटोली के न्यू नगर में रहता था और न्यू खटंगा में ज्वेलरी की दुकान चलाता था।


Key Highlights:

  • सुंदर विहार के बंद घर से जेवरात चोरी कांड सुलझा, पुलिस ने तीन अरेस्ट किए

  • मुख्य आरोपी राजा वर्मा अपनी प्रेमिका को महंगा गिफ्ट देने के लिए करता था चोरी

  • आरोपी की प्रेमिका लक्ष्मी और ज्वेलरी दुकानदार अनीस सोनी भी गिरफ्तार

  • दुकान और आरोपी की प्रेमिका के पास से चोरी के जेवर बरामद

  • आरोपी राजा हाल ही में जेल से छूटकर आया था

  • चोरी के जेवर का हिस्सा दुकानदार को बेचा, बाकी प्रेमिका को गिफ्ट किए


जांच के दौरान पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से चोरी के कई जेवरात बरामद किए। इसके अलावा मुख्य आरोपी राजा की प्रेमिका के पास से भी चोरी के गहने मिले जिन्हें वह पहनकर घूम रही थी।

Sundar Vihar चोरी कांड का खुलासा :

पुलिस पूछताछ में राजा ने बताया कि वह हाल ही में जेल से बाहर आया था और अपनी प्रेमिका को महंगा गिफ्ट देने की इच्छा से चोरी की योजना बनाई। पवन साह के बंद घर को उसने निशाना बनाया और वहां से जेवरात चुरा लिए।

Sundar Vihar चोरी कांड का खुलासा :

आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि चोरी के कुछ गहने उसने न्यू खटंगा स्थित अनीस की दुकान में बेचे थे जबकि बाकी गहने उसने अपनी प्रेमिका को दे दिए थे। पुलिस ने पूरे मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...