निगरानी टीम का एक्शन, एक लाख घूस के साथ राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार

मसौढ़ी : मसौढ़ी प्रखंड परिसर के अंचल कार्यालय में मंगलवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मसौढ़ी अंचल कार्यालय में तैनात राजस्व कर्मचारी राजा कुमार को एक लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। पटना से आई निगरानी विभाग की टीम ने मंगलवार को यह कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पूछताछ के लिए पटना ले जाया गया, जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत कोर्ट में पेश किया जाएगा।

नदौल गांव के रवीश कुमार ने आवेदन दिया था – अनुसंधानकर्ता DSP वसीम फिरोज

निगरानी विभाग के अनुसंधानकर्ता डीएसपी वसीम फिरोज ने बताया कि नदौल गांव के रवीश कुमार ने आवेदन दिया था। जिसमें में बताया गया था कि राजस्व कर्मचारी राजा कुमार दाखिल-खारिज प्रक्रिया के लिए एक लाख रुपए रिश्वत की मांग की है। इसके बाद निगरानी विभाग ने योजना बनाकर मंगलवार को मसौढ़ी अंचल कार्यालय में राजा कुमार को घूस लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। इस कार्रवाई से पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़े : 24 घंटे के अंदर सफल खुलासा, कांड की मास्टरमाइंड दो महिला गिरफ्तार…

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...