जेल में कैदियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिये मिलेगा योग और ध्यान का प्रशिक्षण, आर्ट ऑफ लिविंग से हुआ करार

जेल में कैदियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिये मिलेगा योग और ध्यान का प्रशिक्षण, आर्ट ऑफ लिविंग से हुआ करार

पटना : राज्य की सभी काराओं में निरुद्ध बंदियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए कारा एवं सुधार सेवाएँ निरीक्षणालय ने आर्ट ऑफ लिविंग, बंगलुरू के साथ पाँच वर्षों की अवधि के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत राज्य की समस्त काराओं में बंदियों को नियमित रूप से योग एवं ध्यान का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

समझौता ज्ञापन पर 23 दिसंबर 2025 को कारा निरीक्षणालय परिसर में अपर सचिव-सह-निदेशक प्रशासन संजीव जमुआर की उपस्थिति में संबंधित पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर किए।

बंदियों में सकारात्मक सोच, आत्मसंयम, मानसिक शांति का होगा विकास

इस कार्यक्रम में कारा उपमहानिरीक्षक जवाहर लाल प्रभाकर, बंदी कल्याण पदाधिकारी बिनोद कुमार प्रभास्कर, अवर सचिव बिनोद कुमार प्रभाकर, प्रोबेशन पदाधिकारी ज्योत्स्ना सिंह सहित आर्ट ऑफ लिविंग की इंचार्ज मीरा सिंह, फैकल्टी जयंत भोले एवं दिलीप कुमार शुक्ला उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि इस पहल से बंदियों में सकारात्मक सोच, आत्मसंयम, मानसिक शांति एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलेगा, जिससे उनके सुधार एवं पुनर्वास की प्रक्रिया को बल मिलेगा।

ये भी पढे : मधुबनी में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का भव्य आगाज, नगर झांकी में उमड़ा जनसैलाब

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन में देवघर पहुंचे मनोज...

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने भाजपा सांसद, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी...

BSL PM Internship 2026: बोकारो स्टील प्लांट में Internship का सुनहरा...

BSL PM Internship 2026, बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) की ओर से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तीसरे चरण के तहत युवाओं के लिए...

Kishanganj Ganja Smuggling: असम से दरभंगा जा रहा था 80 किलो...

Kishanganj Ganja Smuggling: बिहार के किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के...