कैट 2025 परिणाम में रांची के अभिषेक कुमार सिंह का शानदार प्रदर्शन, 99.65 परसेंटाइल. झारखंड के कई स्टूडेंट्स ने बेहतरीन स्कोर कर प्रदेश का नाम रोशन किया.
CAT 2025 रांची: रांची में कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट)-2025 का रिजल्ट बुधवार को जारी किया गया, जिसमें झारखंड के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. राजधानी रांची के अभिषेक कुमार सिंह ने शानदार सफलता हासिल करते हुए 99.65 परसेंटाइल प्राप्त किया. उनकी इस उपलब्धि पर परिवार और साथियों में खुशी का माहौल है.
Key Highlights
कैट 2025 रिजल्ट जारी, रांची के अभिषेक ने 99.65 परसेंटाइल हासिल
झारखंड के कई छात्रों के स्कोर 95 से ऊपर
रांची के दो केंद्रों पर चार हजार स्टूडेंट्स हुए थे शामिल
अभिषेक का दूसरा प्रयास, मॉक टेस्ट व पुराने प्रश्न सफलता का आधार
आइआइएम कोझीकोड ने आयोजित की परीक्षा, स्कोर से होगा मैनेजमेंट कॉलेज में दाखिला
CAT 2025: झारखंड के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन
रिजल्ट के अनुसार रांची और अन्य जिलों के कई अभ्यर्थियों ने उच्च स्कोर हासिल किया है. ज्ञानेश सिंह को 98.7, परिधि अग्रवाल को 98.32, साक्षी आनंद को 98.19, अमन अमृत को 98, श्वेताभ सुमन को 97.62, करुणा निधि को 97.5, हर्ष को 97.1, मानस आकर्षण को 96, सिद्धार्थ रॉय को 96 और सान्वी अग्रवाल को 95 परसेंटाइल प्राप्त हुए. झारखंड के पांच शहरों में इस वर्ष कैट परीक्षा आयोजित की गई थी, जबकि रांची के दो केंद्रों पर लगभग चार हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया.
CAT 2025: अभिषेक की सफलता का सफर और तैयारी का मंत्र
कोकर, रांची निवासी अभिषेक कुमार सिंह का यह दूसरा प्रयास था. उन्होंने संत जेवियर्स कॉलेज, रांची से स्नातक पूरा किया है और स्कूलिंग डॉन बॉस्को कोकर से की. अभिषेक बताते हैं कि वे वर्ष 2024 से तैयारी कर रहे हैं. पूर्व प्रयास में उन्हें 95 परसेंटाइल मिला था. इसके बाद उन्होंने अपनी कमजोरियों पर फोकस किया, लगातार मॉक टेस्ट दिये और 2017 से अब तक पूछे गए प्रश्नों का अभ्यास किया. उनके अनुसार दो घंटे की कैट परीक्षा में डिसीजन मेकिंग कैपेसिटी सबसे अहम होती है. किस सेक्शन को कितना समय देना है, इस पर दक्षता सफलता का मुख्य आधार बनती है.
CAT 2025: कैट स्कोर से खुलेगी मैनेजमेंट संस्थानों में दाखिले की राह
इस वर्ष कैट परीक्षा का आयोजन आइआइएम कोझीकोड की ओर से किया गया. इस स्कोर के माध्यम से देशभर के आइआइएम सहित अन्य प्रमुख मैनेजमेंट संस्थानों में नामांकन की प्रक्रिया पूरी होगी. अभिषेक समेत राज्य के छात्र अब अपनी रैंक और पसंद के आधार पर आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होंगे.


















