फास्ट फूड की आदत बनी आफत ! पिज्जा बर्गर खाने से 11वीं की छात्रा की मौत, AIIMS बोली आंते खराब हो गई

फास्ट फूड की आदत बनी आफत ! पिज्जा बर्गर खाने से 11वीं की छात्रा की मौत, AIIMS बोली आंते खराब हो गई

22 Scope News Desk :  फास्ट फूड प्रेमियों के लिये बुरी खबर है। वैसी माताओं के लिये भी ये सदमा भरा खबर है जो कीचन में जाने के आलस्य से बच्चों को ऐसी चीजें खाने को देती हैं।

ज्यादा पास्ट फूड खाने से डैमेज हुआ आँत

यूपी की 11वीं छात्रा के मौत से उसका पूरा परिवार सदमे में हैं। छात्रा का ईलाज AIIMS में चल रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि ज्यादा फास्ट फू़ड खाने से आतें चिपक गई थी और उसका पान तंत्र पूरी तरह डैमेज हो गया था। वह बचपन से ही इसकी शौकीन थी और पिज्जा, बर्गर,मैग्गी और चाउमिन से फास्टफूड ज्यादा खाती थी।

परिजनों ने बताया कि अचानक तबीयत बिगड़ी और पेट में तेज दर्द होने लगा। अस्पताल में भर्ती करने पर पेट से 7 लीटर पानी निकाला गया।

ऑपरेशन के बाद बिगड़ी तबीयत

चिकित्सकों ने बताया आपरेशन के बाद आंत चिपक गई थी और उसमें छेद भी हो गया था। चिकित्सकों के अनुसार आँत खराब होने का मुख्य कारण भी फास्ट फूड का सेवन है। चिकित्सकों के अनुसार ऑपरेशन के बाद उसकी छुटटी कर दी गई थी लेकिन वह लगातार कमजोर होती चली गई। कुछ सुधार भी दिखा था लेकिन रात में अचानक तबीयत बिगड़ी और हार्ट फेल हो गया।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

रेलवे स्टेशन या मवेशियों का ठिकाना? पाकुड़ के प्लेटफॉर्म नंबर एक...

पाकुड़: पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार को प्लेटफॉर्म नंबर एक...

पाकुड़ के हरिण चौक पर सात साल पुरानी परंपरा, वैदिक मंत्रों...

पाकुड़: देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर शुक्रवार को हरिणडांगा बाजार स्थित हरिण चौक के समीप सत्य सनातन संस्था की ओर से तुलसी विवाह...

ड्रोन शो, आतिशबाजी और विशेष प्रदर्शनी… गुरु गोविंद सिंह जी के...

पटना: श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 360वें प्रकाश पर्व को भव्य और ऐतिहासिक रूप से मनाने की तैयारी की जा रही है।...