Advertisment

जामताड़ा में लूट और गोलीकांड के बाद तनाव, व्यवसायियों ने किया सामूहिक विरोध, पूरा बाजार रहा बंद

Jamtara: जामताड़ा थाना क्षेत्र के कायस्तपाड़ा चौक स्थित बालाजी ज्वेलर्स में हुई लूट और गोलीकांड की घटना के बाद पूरे शहर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात से आक्रोशित व्यापारियों ने सोमवार को सामूहिक रूप से पूरे बाजार को बंद रखा।

व्यवसायियों का सामूहिक विरोध:

गोलीकांड के बाद सुबह से ही शहर के सभी प्रमुख व्यावसायिक इलाकों में दुकानों के शटर गिरे रहे। कायस्तपाड़ा चौक से लेकर जामताड़ा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में व्यवसायियों ने घूम-घूमकर अन्य दुकानदारों से भी दुकानें बंद रखने की अपील की।

इसका असर यह हुआ कि पूरा बाजार सन्नाटे में तब्दील हो गया। व्यापारियों ने कहा कि अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी तक बाजार सामान्य रूप से खोलना संभव नहीं है। उनका कहना है कि खुलेआम फायरिंग और लूट की घटना ने उनकी सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है।

घायल दुकानदार की हालत में सुधारः

इधर गोली लगने से घायल दुकान मालिक अमन वर्मा को लेकर राहत की खबर सामने आई है। डॉक्टरों के अनुसार, अमन वर्मा को पेट और गर्दन में गोली लगी थी, लेकिन फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं और सदर अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

पुलिस की कार्रवाई जारीः

घटना के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है। जामताड़ा थाना पुलिस सहित अन्य इकाइयां अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं।

कानून-व्यवस्था पर उठे सवालः

स्थानीय लोगों और व्यापारियों का कहना है कि इस घटना ने जामताड़ा में कानून-व्यवस्था पर भरोसे को झकझोर दिया है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात और उसके बाद पूरे बाजार के बंद होने से साफ है कि लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

 

 

JPSC JSSC Protest Jharkhand: जमशेदपुर में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर...

JPSC JSSC Protest Jharkhand: झारखंड में JPSC, JSSC और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ़ गुस्सा ज़ाहिर करने...

Dhanbad School Gas Cylinder Fire: धनबाद के स्कूल में एमडीएम बनाते...

Dhanbad School Gas Cylinder Fire: धनबाद ज़िले के बलियापुर ब्लॉक में स्थित मुकुंडा के न्यू प्राइमरी स्कूल में शुक्रवार को मिड-डे मील (MDM) बनाते समय...

Jamtara Pregnant Woman Death Protest: जामताड़ा में गर्भवती की मौत पर...

Jamtara Pregnant Woman Death Protest: 16 जुलाई को जामताड़ा सदर अस्पताल में गर्भवती महिला रीना देवी और उनके अजन्मे बच्चे की मौत के मामले को...