Commercial Advertisment

जामताड़ा में लूट और गोलीकांड के बाद तनाव, व्यवसायियों ने किया सामूहिक विरोध, पूरा बाजार रहा बंद

Jamtara: जामताड़ा थाना क्षेत्र के कायस्तपाड़ा चौक स्थित बालाजी ज्वेलर्स में हुई लूट और गोलीकांड की घटना के बाद पूरे शहर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात से आक्रोशित व्यापारियों ने सोमवार को सामूहिक रूप से पूरे बाजार को बंद रखा।

व्यवसायियों का सामूहिक विरोध:

गोलीकांड के बाद सुबह से ही शहर के सभी प्रमुख व्यावसायिक इलाकों में दुकानों के शटर गिरे रहे। कायस्तपाड़ा चौक से लेकर जामताड़ा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में व्यवसायियों ने घूम-घूमकर अन्य दुकानदारों से भी दुकानें बंद रखने की अपील की।

इसका असर यह हुआ कि पूरा बाजार सन्नाटे में तब्दील हो गया। व्यापारियों ने कहा कि अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी तक बाजार सामान्य रूप से खोलना संभव नहीं है। उनका कहना है कि खुलेआम फायरिंग और लूट की घटना ने उनकी सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है।

घायल दुकानदार की हालत में सुधारः

इधर गोली लगने से घायल दुकान मालिक अमन वर्मा को लेकर राहत की खबर सामने आई है। डॉक्टरों के अनुसार, अमन वर्मा को पेट और गर्दन में गोली लगी थी, लेकिन फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं और सदर अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

पुलिस की कार्रवाई जारीः

घटना के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है। जामताड़ा थाना पुलिस सहित अन्य इकाइयां अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं।

कानून-व्यवस्था पर उठे सवालः

स्थानीय लोगों और व्यापारियों का कहना है कि इस घटना ने जामताड़ा में कानून-व्यवस्था पर भरोसे को झकझोर दिया है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात और उसके बाद पूरे बाजार के बंद होने से साफ है कि लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

 

 

Hemant Soren News: पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली रवाना हुए...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली रवाना हुए। रविवार को रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की 'वोट बचाओ-देश बचाओ'...

JTET 2026: झारखंड में 1 नवंबर को होगी अब तक की...

JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को झारखंड के 986 केंद्रों पर होगी। 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। नकल करने पर 3 साल की जेल...

Ranchi Crime: 96 डिसमिल जमीन का दाखिल-खारिज नहीं होने पर राजस्वकर्मी...

रांची के नामकुम में राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। 96 डिसमिल जमीन का दाखिल-खारिज नहीं होने पर हत्या...