Crime Alert: जामताड़ा में बालाजी ज्वेलर्स पर लूट, फायरिंग में दुकानदार घायल

जामताड़ा में हथियारबंद अपराधियों ने बालाजी ज्वेलर्स में डकैती, दुकानदार अमन बर्मन को गोली, लाखों के जेवरात लूटे. शहर में तनाव, जांच जारी.


Crime Alert जामताड़ा: जामताड़ा शहर के कायस्थपाड़ा चौक स्थित बालाजी ज्वेलर्स में बुधवार शाम करीब छह बजे नकाबपोश बदमाशों ने डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. घटना के दौरान हथियारबंद अपराधियों ने दुकान में घुसते ही गोलियां चलाईं, जिसमें दुकानदार अमन बर्मन गंभीर रूप से घायल हो गए. गोली उनके पेट और गर्दन में लगी है.

Crime Alert: कैसे हुई वारदात दो बाइक पर पहुंचे चार अपराधी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश आरोपी ग्राहक बनने के बहाने दुकान में घुसे. कुछ सेकेंड बाद ही उन्होंने पिस्तौल तानते हुए फायरिंग शुरू कर दी और अफरा-तफरी मचा दी. इसके बीच अपराधी दुकान से लाखों की ज्वेलरी लूटकर पिस्तौल लहराते हुए फरार हो गए. गोली की आवाज सुनते ही आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे.


Key Highlights

  • कायस्थपाड़ा चौक स्थित बालाजी ज्वेलर्स में लूट और फायरिंग

  • दुकानदार अमन बर्मन को पेट और गर्दन में गोली, हालत गंभीर

  • अपराधी लाखों के जेवर लूटकर फरार

  • एसपी ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया

  • चेंबर ऑफ कॉमर्स ने गुरुवार को जामताड़ा बंद का आह्वान किया


Crime Alert: घायल दुकानदार की हालत गंभीर, दुर्गापुर रेफर
घायल दुकानदार अमन बर्मन को पहले पारस अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें दुर्गापुर मिशन अस्पताल रेफर किया गया. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

एसपी जामताड़ा राजकुमार मेहता ने कहा
“घायल दुकानदार अमन बर्मन को बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर किया गया है. मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जायेगा.”

Crime Alert: शहर में आक्रोश, आज जामताड़ा बंद
घटना से स्थानीय व्यापारिक समुदाय में नाराजगी है. चेंबर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने गुरुवार को जामताड़ा बंद का आह्वान किया है. बंद के दौरान व्यापारी अपराधियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग करेंगे.

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट के लिए गया से...

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट सेवाओं को आम नागरिकों के लिए अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने की दिशा में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय,...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में UAE का निवेश! दुबई में...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।...

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में पहुंचे...

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि जनता की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें न्याय दिलाना सरकार का...