BBMKU Convocation: शिक्षा का उद्देश्य केवल व्यक्तिगत उन्नति तक सीमित न हो, बल्कि समाज और राष्ट्र के लिए बने प्रेरणास्रोत- राज्यपाल संतोष गंगवार

Dhanbad: बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) के द्वितीय दीक्षांत समारोह (BBMKU Convocation) का आयोजन न्यू टाउन हॉल में किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में शामिल हुए और विद्यार्थियों को डिग्रियां और गोल्ड मेडल दिया।

220 टॉपर्स को मिली डिग्री और गोल्ड मेडलः

दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल संतोष गंगवार के हाथों कुल 220 टॉपर्स को डिग्रियां दी गईं। कार्यक्रम में 35 पीएचडी विद्यार्थियों, तीन एकेडमिक सत्रों के तीन बेस्ट पीजी और तीन बेस्ट यूजी छात्रों को सम्मानित किया गया।
इसके अलावा एमबीबीएस के पांच, एलएलबी के चार तथा बीएड, एमएड, बीसीए और बीबीए के तीन-तीन विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किए गए।

पहली बार विभागवार यूजी टॉपर्स सम्मानितः

इस दीक्षांत समारोह की खास बात यह रही कि पहली बार यूजी के विभागवार टॉपर्स को भी गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, यूजी के तीन एकेडमिक सत्रों के 78 छात्र और पीजी के तीन सत्रों के 80 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई।

छात्रों से नवाचार और अनुसंधान की अपीलः

राज्यपाल संतोष गंगवार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें नई खोज, नवाचार और अनुसंधान के अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल व्यक्तिगत उन्नति तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि समाज और राष्ट्र के लिए भी प्रेरणास्रोत बनना चाहिए।

हर शिक्षित युवा एक बच्चे की शिक्षा की जिम्मेदारी लेः

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से अपेक्षा जताई कि हर शिक्षित युवा समाज के कम से कम एक बच्चे की शिक्षा का दायित्व अवश्य ले। उन्होंने कहा कि यदि हर युवा ऐसा संकल्प ले, तो अशिक्षा और असमानता की जड़ें स्वतः कमजोर पड़ जाएंगी।

विश्वविद्यालयों में नियुक्तियों को लेकर बड़ा संकेतः

राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि राज्य के कुछ विश्वविद्यालयों में प्रोफेसर और कुलपति की कमी जल्द दूर की जाएगी। उन्होंने संकेत दिया कि जहां-जहां कमी है, वहां अगले महीने तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालयों में सत्र नियमित रखने और उच्च शिक्षा में नामांकन बढ़ाने की दिशा में सरकार लगातार प्रयासरत है।

रिपोर्टः सोमनाथ

 

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...