Ranchi : अब विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति राज्य सरकार करेगी-विधानसभा से विधेयक पास

Ranchi : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में मंगलवार को झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 ध्वनि मत से पास हो गया। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने यह विधेयक सदन में पेश किया। इस दौरान विपक्ष ने हल्का विरोध जरूर किया, लेकिन अंततः विधेयक को मंजूरी मिल गई।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : बड़कागांव के आंदोलन की धमक दिल्ली पहुंची, सांसद मनीष जायसवाल ने केंद्रीय मंत्री और वरीय पदाधिकारियों से की मुलाकात 

भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि राज्य सरकार शिक्षा को राजनीति में घसीट रही है और गवर्नर की शक्तियों को सीमित करने की कोशिश कर रही है। हालांकि, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने इसका जवाब देते हुए कहा कि गुजरात में 2014 से ऐसा ही कानून लागू है, और वहां किसी ने आपत्ति नहीं की। उनका कहना था कि इस विधेयक का असली मकसद राज्य की उच्च शिक्षा व्यवस्था में समरूपता और पारदर्शिता लाना है।

ये भी पढ़ें- Breaking : रिम्स-2 विवाद पर पूर्व सीएम चंपई सोरेन का बड़ा बयान, आदिवासियों पर दर्ज FIR वापस ले नहीं तो… 

Ranchi : राज्यपाल विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति रहेंगे

नए प्रावधानों के अनुसार, अब राज्यपाल विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति रहेंगे, जबकि उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उप-कुलाधिपति की भूमिका में होंगे। कुलपति की नियुक्ति अब राज्यपाल नहीं बल्कि राज्य सरकार करेगी। इसके लिए यूजीसी द्वारा तय मानकों के आधार पर एक चयन समिति बनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें- Breaking : शिबू सोरेन को घर पर पढ़ाइए, बिनोद बिहारी की प्रतिमा लगाने की मांग ठुकराने पर भड़के जयराम महतो… 

यह समिति राज्य सरकार को तीन से पाँच नाम सुझाएगी, जिन्हें बंद लिफाफे में पेश किया जाएगा। अंतिम निर्णय सरकार का होगा। चयन प्रक्रिया कुलपति पद की रिक्ति से छह महीने पहले शुरू कर दी जाएगी। कुलपति का कार्यकाल प्रदर्शन पर आधारित होगा और अधिकतम आयु सीमा 70 वर्ष तय की गई है।

ये भी पढ़ें- Breaking : सदन में SIR पर भड़के बाबूलाल कहा-बांग्लादेशी रोहिंग्या को वोटर कभी नहीं बनने देगी बीजेपी… 

सरकार का मानना है कि इस कानून से विश्वविद्यालयों के प्रशासन में स्पष्टता आएगी और नियुक्तियों की प्रक्रिया ज्यादा व्यवस्थित होगी। वहीं विपक्ष का आरोप है कि सरकार शिक्षा को अपने नियंत्रण में लेना चाहती है।

ये भी जरुर पढे़ं++++++

Ranchi Crime : कुरकुरे हत्याकांड में अपराधी को छुपाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने यहां से किया गिरफ्तार… 

Bokaro : दामोदर नदी में डूबा जिलाबल का जवान, नहाने के दौरान हादसा… 

RIMS-2 विवाद पर भड़के बाबूलाल-आदिवासियों का आवाज दबाना चाहती है हेमंत सरकार… 

Jharkhand Politics : सूर्या हांसदा को आदिवासी मसीहा बताकर खेला खेल रही भाजपा-हेमलाल मुर्मू का बड़ा बयान… 

Dhanbad Breaking : बाईक सवार अपराधियों ने सरेआम मांदरा के मुखिया को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस… 

Surya hansha encounter को लेकर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग गोड्डा पहुंची, डीसी और एसपी से मांगा जवाब… 

Breaking : संविधान संशोधन पर सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा बयान-नीतियां देश को मुश्किल दौर में ले जा रही 

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...

SIR 2026 Jharkhand :SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही,...

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म...