न्यू बैंक कॉलोनी के कचरा गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Dhanbad: सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू बैंक कॉलोनी में स्थित एक कचरा गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में गोदाम से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए।

आसपास के घरों को बड़ी क्षति से बचा:

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, संकरी गली होने के कारण दमकल की गाड़ी को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी कठिनाई हुई। इसके बावजूद फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग नियंत्रित हो जाने से आसपास के घरों को बड़ी क्षति से बचा लिया गया।

लाखों सामान जलकर खाक:

गोदाम के मालिक सूरज कुमार ने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना आसपास के लोगों के फोन से मिली। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि आग बेहद भयावह रूप ले चुकी थी और पूरा गोदाम उसकी चपेट में आ गया था। उन्होंने बताया कि यह गोदाम उस समय बंद था और वे पिछले 15 वर्षों से यहां कचरा गोदाम का संचालन कर रहे हैं। इस घटना में गोदाम में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया, जिससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

 

 

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...