Advertisment

 Weather Update: कड़ाके की ठंड जारी, दो दिन बाद मिल सकती है राहत

झारखंड में कड़ाके की ठंड जारी है। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री वृद्धि का अनुमान लगाया है। नववर्ष पर मौसम रहेगा खुशनुमा।


 Weather Update रांची: रांची राज्य में शीतलहर का असर अभी दो दिन और महसूस होगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक राज्य में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखने को मिल सकती है। फिलहाल सुबह और रात में कनकनी बनी रहेगी तथा कई इलाकों में हल्का कोहरा छाया रह सकता है। दिन के समय मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। नववर्ष के पहले दिन यानी एक जनवरी 2026 को मौसम खुशनुमा रहने की उम्मीद जताई गई है।

 Weather Update:  राजधानी रांची में कोहरा और पारे में हल्की बढ़ोतरी

शनिवार को रांची का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे में 0.9 डिग्री की वृद्धि दर्शाता है। सुबह-सुबह राजधानी में कोहरा छाया रहा और विजिबिलिटी 800 मीटर तक सीमित रही। वहीं देवघर में विजिबिलिटी 700 मीटर दर्ज की गई।


Key Highlights

  • अगले दो-तीन दिनों में तापमान बढ़कर 2-3 डिग्री तक पहुंच सकता है

  • रांची का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री दर्ज

  • गुमला सबसे ठंडा जिला, तापमान 3.6 डिग्री

  • सुबह कोहरा, रात में कनकनी बनी रहेगी

  • 1 जनवरी को मौसम रहने की उम्मीद है खुशनुमा


 Weather Update: जिलों में न्यूनतम तापमान की स्थिति

राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। केवल कोडरमा का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को कांके का पारा 6.4 डिग्री, गुमला का 3.6 डिग्री, खूंटी का 4.7 डिग्री, लोहरदगा 5.2 डिग्री, मेदिनीनगर 5.5 डिग्री, लातेहार 8.0 डिग्री, बोकारो 8.5 डिग्री, चाईबासा 8.8 डिग्री और जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 Weather Update: नए साल में मिल सकती है ठंड से राहत

मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि दो दिन बाद ठंड में कुछ कमी महसूस की जा सकती है। पारा बढ़ने के साथ कनकनी में थोड़ी राहत मिलेगी और एक जनवरी को मौसम सामान्य व सुहावना रहने का अनुमान है।

RIMS Land Scam: रिम्स जमीन फर्जीवाड़ा केस में अदालत सख्त, शुभम...

RIMS Land Scam: रिम्स (राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) के लिए अधिग्रहित सरकारी ज़मीन से जुड़े हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में आरोपी बिल्डर शुभम साबू...

JPSC PT Scam: JPSC परीक्षा विवाद में नया मोड़, वायरल OMR...

JPSC PT Scam: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 2025 की प्रारंभिक परीक्षा (PT) में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे CID (क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट)...

Jharkhand Malaria Cases: झारखंड में मलेरिया-डेंगू को लेकर अलर्ट, सरकार ने...

Jharkhand Malaria Cases: मॉनसून के दौरान मलेरिया, डेंगू और मच्छरों से फैलने वाली अन्य बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए, झारखंड सरकार ने...