टेलीफोन विभाग के लोगों का गांव, जमालपुर में नौकरी करने वालों का कुनबा, एक-2 नहीं बल्कि 80 लोग करते हैं निवास

गयाजी : बिहार के गयाजी का एक अनोखा गांव जमालपुर है। अनोखा इसलिए है क्योंकि यहां टेलीफोन विभाग का कुनबा नजर आता है। इस गांव में कदम-कदम पर चलते आपको टेलीफोन विभाग से ताल्लुकात रखने वाले मिल जाएंगे। जमालपुर गांव में एक-दो नहीं बल्कि इस गांव के 80 ग्रामीण टेलीफोन विभाग की सरकारी नौकरी से जुड़े। हालांकि समय के साथ इसमें से अधिकांशत: रिटायरमेंट हो गए। कई की रिटायरमेंट बीएसएनल में काम करते हुई। हालांकि अब भी टेलीफोन विभाग यानी कि आज के बीएसएनएल से कई लोग जुड़े हुए हैं या काम कर रहे हैं।

गयाजी जिले के परैया प्रखंड मुख्यालय से कुछ दूरी पर रेलवे लाइन के किनारे जमालपुर गांव बसा है

गयाजी जिले के परैया प्रखंड मुख्यालय से कुछ दूरी पर रेलवे लाइन के किनारे जमालपुर गांव बसा है। जमालपुर गांव की पहचान टेलीफोन विभाग से होती है। इस गांव में काफी संख्या में ऐसे घर हैं जो टेलीफोन विभाग से रिटायर हुए लोगों के हैं। टेलीफोन विभाग की सरकारी नौकरी से जुड़ने के कारण इस गांव का नाम राज्य स्तर तक जाना जाता है। टेलीफोन विभाग से यहां के पीढ़ी दर पीढ़ी भी जुड़े रहे हैं। यहां के लोगों की टेलीफोन विभाग से जुड़ने की कहानी भी अनूठी है। किसी ने कभी यह सोचा नहीं था कि 100 से अधिक घरों वाले इस गांव में इतनी बहुतायत संख्या में टेलीफोन विभाग की सरकारी नौकरी से जुड़े लोग होंगे। किंतु यह हकीकत है। इस गांव के कम से कम लगभग 80 लोग टेलीफोन विभाग से जुड़े।

Telephone Department 22Scope News

प्रसिद्ध जमालपुर गांव की कहानी 1950 के दौर से शुरू होती है

टेलीफोन विभाग के लोगों के गांव के रूप में प्रसिद्ध जमालपुर गांव की कहानी 1950 के दौर से शुरू होती है। 1950 के आसपास के वर्षों से टेलीफोन विभाग की नौकरी में यहां के लोगों के जाने का सिलसिला शुरू हुआ। एक बार यह सिलसिला शुरू हुआ तो वह बढ़ता ही गया। एक के बाद एक करके इस गांव के लगभग 80 लोग टेलीफोन विभाग की सरकारी नौकरी से जुड़ते चले गए।

Telephone Department 1 22Scope News

वर्ष 2000 में BSNL के नाम से बनाया गया

हालांकि सरकारी टेलीफोन विभागों की सेवाओं को वर्ष 2000 में भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के नाम से बनाया गया। इसके बाद से इस विभाग में जाने वालों की संख्या में रिक्तियां कम होने के कारण कमी आने लगी। हालांकि टेलीफोन विभाग के लोगों के गांव के नाम से मशहूर जमालपुर के कई लोग आज भी बीएसएनल में नौकरी कर रहे हैं जहां सबसे पहले भोला प्रसाद को नौकरी हुई थी।

Telephone Department 2 22Scope News

गांव के कई लोग टेलीफोन विभाग में किए हैं काम

टेलीफोन विभाग में सरकारी नौकरी करने वाले लोगों में जमालपुर गांव के रामदेव प्रसाद, रघुनंदन प्रसाद, जमुना प्रसाद, नागेंद्र राम, राजेंद्र राम, शिवनंदन राम, कैलाश प्रसाद, अखिलेश प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, चंद्रिका प्रसाद, मुंद्रिका प्रसाद, राम जी प्रसाद, सरजू प्रजापती, राजदेव प्रसाद, जतन प्रसाद, कैलाश प्रसाद, सरयू प्रजापति, शिवचंद्र प्रजापती, रणविजय प्रजापती, फेकू प्रजापती, वीरेंद्र पासवान, भोला पासवान, ललन प्रसाद, योगेश प्रसाद, महेश प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, महेश प्रसाद, कृष्णा पासवान, योगेश प्रसाद और रामेश्वर पासवान आदि शामिल है। इनमें से अधिकांशत रिटायर हुए और कई की मौत भी हो चुकी है।

यह भी देखें :

Telephone Department 4 22Scope News

वर्तमान में कई लोग BSNL से जुड़े हुए हैं

वहीं, वर्तमान में कई लोग बीएसएनल से जुड़े हुए हैं, जिसमें एक नाम सुरेंद्र पासवान का भी शामिल है। काफी संख्या में लोग संपन्न होने के बाद दूसरे स्थान पर चले गए, जो कि मूल रूप से जमालपुर गांव के ही रहने वाले थे। इनमें से भी कुछ लोग वर्तमान में बीएसएनएल विभाग से जुड़े बताए जाते हैं।

Telephone Department 3 22Scope News

यह भी पढ़े : महाबोधि के दान पर लगी अड़चन खत्म, अब विदेशी मुद्रा का खुलेगा रास्ता…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: सेल्फी-रील के चक्कर में फिर हादसा, वृंदाहा...

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: तिलैया थाना क्षेत्र स्थित वृंदाहा वॉटरफॉल में नहाने के दौरान एक किशोर के पानी में डूबने की सूचना है। किशोर...