सरकारी स्कूल के शिक्षक नर्तकियों के साथ डांस करते दिखे, Video Viral

मोतिहारी : मोतिहारी से एक सरकारी स्कूल के शिक्षक का नर्तकियों के साथ डांस करते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग और समाज में कई सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, यह वीडियो शिक्षक की पट्टीदारी के घर आयोजित छठी पार्टी का है। मेहमानों के मनोरंजन के लिए ऑर्केस्ट्रा बुलाया गया था। रात गहराने के साथ ही कार्यक्रम का माहौल उग्र हो गया।

शिक्षक कथित तौर पर नर्तकियों के साथ भोजपुरी के अश्लील गानों पर डांस करने लगे

इसी दौरान शिक्षक कथित तौर पर नर्तकियों के साथ भोजपुरी के अश्लील गानों पर डांस करने लगे। वीडियो में उन्हें नर्तकियों पर पैसे लुटाते हुए भी देखा जा सकता है। वायरल वीडियो में शिक्षक को ‘ढोरी इनकर है ई त दूध के कटोरी है’ और ‘आवन लेट जा… लाहे–लाहे घोट जा’ जैसे गानों पर नर्तकियों का हाथ पकड़कर ठुमके लगाते हुए दिखाया गया है। यह वीडियो किसी मौजूद व्यक्ति ने बनाया और बाद में सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो में दिख रहे शिक्षक का नाम मधुसूदन सिंह बताया जा रहा है। वे हरसिद्धि प्रखंड के कंछेदवा प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत हैं। हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

शिक्षक समाज में आदर्श माने जाते हैं – स्थानीय लोग व सोशल मीडिया यूजर्स

स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि शिक्षक समाज में आदर्श माने जाते हैं और बच्चों के चरित्र निर्माण की जिम्मेदारी उन पर होती है। ऐसे में इस तरह के कृत्य से बच्चों और समाज पर गलत असर पड़ सकता है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि शिक्षक ऐसे आचरण में लिप्त होंगे तो वे बच्चों को क्या संस्कार देंगे। मामले को लेकर शिक्षा विभाग भी हरकत में आ गया है। हरसिद्धि प्रखंड के प्रभारी बीईओ ने बताया कि उन्हें वायरल वीडियो की जानकारी मिली है और मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े : अचानक मरीन ड्राइव पहुंचे तेजस्वी, करने लगे डांस, कहा- ‘मोदी जी’ को हम नचाते हैं…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिंदगी

पटना : कहते हैं कि अगर हौसलों में उड़ान हो और सही दिशा मिल जाए तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। बिहार सरकार...

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह...

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाहन चोर एवं शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस...

तारिक अनवर का बड़ा हमला, कहा- ‘राम मंदिर किसी की बपौती...

कटिहार : कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने राम मंदिर को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी। उन्होंने कहा कि राम...