Commercial Advertisment

स्कूल में शिक्षक करते हैं छात्राओं के साथ ‘बैड टच’, बच्ची की मां पहुंची स्कूल फिर तो…

बक्सर: बक्सर में एक सरकारी विद्यालय में शिक्षक के द्वारा छात्राओं के साथ गलत हरकत करने का मामला सामने आया है। मामला सामने के बाद शिक्षक विभाग में हड़कंप मच गई है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला अभिभावक सरकारी विद्यालय में पहुंच कर शिक्षक के बर्ताव की शिकायत कर रही है। महिला वायरल वीडियो में कह रही है कि विद्यालय के शिक्षक बच्चियों को गलत तरीके से छूते है। महिला ने बताया कि उसकी बेटी बक्सर के एक सरकारी विद्यालय में पढ़ती है जहां शिक्षक बैड टच करते हैं।

मामले की शिकायत बच्ची ने अपनी मां से की जिसके बाद गुस्से में आग बबूला महिला अभिभावक स्कूल पहुंच गई और शिक्षकों के समक्ष अपनी शिकायत रखी। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है और लोग शिक्षक की घिनौनी करतूत पर तरह तरह की बातें कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें – मुहर्रम को लेकर पूरा बिहार है सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील, एडीजी ने बताया क्या है प्लान…

हालांकि मामला सामने आने के बाद बक्सर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए प्रधानाध्यापक समेत संबंधित शिक्षक से दो घंटे के अंदर स्पष्टीकरण की मांग की है। मामले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और अगर शिक्षक दोषी पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  पान तांती समाज में फिर जगी न्याय की आस, राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर किया पेटीशन

बक्सर से धीरज कुमार की रिपोर्ट

Ramgarh Divyang Sahayak Upkaran Camp: चितरपुर में दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों...

Ramgarh Divyang Sahayak Upkaran Camp: जिले के दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को चितरपुर प्रखंड...

Jio 15 Rupees Unlimited 5G Data Pack: जियो के नए 15...

Jio 15 Rupees Unlimited 5G Data Pack: रिलायंस जियो ने मोबाइल यूजर्स के लिए 15 रुपये का नया अनलिमिटेड 5G डेटा पैक पेश किया...

Bihar Drug Crackdown 2026: बिहार में 2026 के दौरान नशे के...

Bihar Drug Crackdown 2026, पटना: बिहार में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हुई है। वर्ष 2026...