Commercial Advertisment

बार बालाओं के साथ मुखिया जी का स्टेज तोड़ डांस, देखें वीडियो

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिला में एक मुखिया की बार बालाओं के साथ अश्लील डांस करने का वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि स्टेज पर आश्लील गीत के धुन पर मुखिया ऑरकेस्ट्रा की महिला डांसर के साथ आश्लील डांस कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर मुखिया का यह अश्लील डांस खूब वायरल हो रहा है. यह वायरल वीडियो हुसैनी दक्षिणी पंचायत का बताया जा रहा है और अश्लील डांस कर रहे मुखिया हुसैनी दक्षिणी पंचायत के बताये जा रहे हैं.

जिला में वायरल हो रहे वीडियो में दक्षिणी हुसैनी पंचायत के मुखिया आर्केस्टा के स्टेज पर बार बालाओं के कमर पकड़कर डांस करते नजर आ रहे हैं. साथ हीं स्टेज पर मुखिया के साथ उनके कुछ समर्थक स्टेज पर खूब डांस करते नजर आ रहे हैं. जबकि वहां मौजूद कुछ लोगों ने मुखिया के अश्लील डांस का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.

मुखिया का वायरल हुआ वीडियो पंचायत में आए एक बरात का बताया जाता है. बरात में ऑरकेस्ट्रा की महिला डांसर आई हुई थी. बरात के पहुंचने पर ऑरकेस्ट्रा के महिला डांसर का डांस शुरू हुआ. जिसे देखकर मुखिया ने अपना आपा खो दिया और स्टेज पर मुखिया पहुंच गए. स्टेज पर पहुंचकर मुखिया जी महिला डांसर के साथ अश्लील डांस करने लगे.

रिपोर्ट : ब्रजेश झा

गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म का आरोप, सिपाही गिरफ्तार; 5...

गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी सिपाही गिरफ्तार; थाना प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित सरायकेला-खरसावां: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना...

Banshidhar Brajwasi BJP Controversy: भाजपा में शामिल होने की खबरों पर...

Banshidhar Brajwasi BJP Controversy, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद निर्दलीय एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी के भाजपा में शामिल होने को लेकर शुरू हुआ...

WhatsApp New Features: अब ग्रुप में नहीं खोएंगे जरूरी मैसेज, बिना...

WhatsApp ने ग्रुप चैट को आसान बनाने के लिए नए फीचर्स जोड़े हैं। अब जरूरी मैसेज अनिश्चित समय तक पिन कर सकेंगे। नए सदस्यों...