मोतिहारी सदर अस्पताल के निरीक्षण को पहुँचे सिविल सर्जन, लापरवाही पर जताई नाराजगी, कर्मचारियों को दिये आवश्यक निर्देश 

मोतिहारी सदर अस्पताल के निरीक्षण को पहुँचे सिविल सर्जन, लापरवाही पर जताई नाराजगी, कर्मचारियों को दिये आवश्यक निर्देश 

मोतिहारी : जिले के सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों के बेड की चादर समय पर नहीं बदले जाने की शिकायत मिलने के बाद सिविल सर्जन डॉ. रवि भूषण वर्मा ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों का जायजा लिया और वहां भर्ती मरीजों तथा उनके परिजनों से सीधे संवाद कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।

मरीजों और उनके परिजनों ने सिविल सर्जन को बताया कि ठंड को देखते हुए कंबल उपलब्ध कराया गया है और वार्ड में हीटर भी लगाए गए हैं, लेकिन बेड की चादर पिछले चार से पांच दिनों से नहीं बदली गई है। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन ने मौके पर तैनात कर्मियों को जमकर फटकार लगाई और तत्काल व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया।

विभिन्न वार्डों का किया निरीक्षण,  बोले गंदगी से संक्रमण का खतरा

निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन ने शौचालय, वार्ड, गलियारे और अन्य सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई का भी जायजा लिया। साफ-सफाई की स्थिति को देखकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया, लेकिन बेड शीट के मामले में लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि गंदी चादर के कारण मरीजों को संक्रमण का खतरा हो सकता है, जो किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. रवि भूषण वर्मा ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों के बेड की चादर नियमित रूप से नहीं बदली जा रही है। इसी शिकायत की जांच के लिए वे निरीक्षण पर आए थे। ड्यूटी पर मौजूद कर्मियों ने बताया कि चादर धोने के लिए एक सप्ताह पहले ही जीविका समूह को दी गई थी,लेकिन उनके द्वारा समय पर चादर धोकर वापस नहीं की गई, जिसके कारण यह समस्या उत्पन्न हुई।

दिन के अनुसार चादरों का उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश

सिविल सर्जन ने कहा कि इस लापरवाही को लेकर जीविका समूह के खिलाफ पत्र लिखा जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने अस्पताल कर्मियों को निर्देश दिया कि दिन के हिसाब से चादरों का उपयोग सुनिश्चित करें और प्रतिदिन बेड शीट बदली जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोबारा इस तरह की शिकायत मिलती है तो संबंधित वार्ड में ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढे : सरकारी डॉक्टर नहीं कर सकेंगे निजी प्रैक्टिस, गांवों में बेहतर सेवा देने वाले डॉक्टरों को मिलेगा प्रोत्साहन

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सूर्य मंदिर में भक्ति और संस्कृति का संगम,...

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर...

SAIL August 2026 Sales Record: SAIL ने अगस्त में बनाया उत्पादन...

SAIL August 2026 Sales Record, बोकारो: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने अगस्त 2026 में उत्पादन और बिक्री के क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन...

JSSC CGL Case: जेएसएससी कार्यालय में CID की छापेमारी, सचिव सुधीर...

 JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी की जांच के बीच CID ने रांची स्थित JSSC कार्यालय में छापेमारी की। सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ जारी...