सदर अस्पताल के औचक निरीक्षण में भभुआ विधायक नाराज़, गंदगी और अव्यवस्था पर नगर परिषद को लगाई फटकार

सदर अस्पताल के औचक निरीक्षण में भभुआ विधायक नाराज़, गंदगी और अव्यवस्था पर नगर परिषद को लगाई फटकार

भभुआ : शुक्रवार की शाम भभुआ विधायक भरत बिंद ने सदर अस्पताल की व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों और में संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

2a 22Scope News

शौचालय की स्थिति देख भड़के, व्यवस्था दुरूस्त करने का दिया निर्देश

निरीक्षण के बाद जब विधायक भूतल पर पहुंचे और मर्चरी हाउस की ओर बढ़े तो नगर परिषद द्वारा संचालित शौचालय की स्थिति देखकर भड़क गए। शौचालय में दरवाजे नहीं होने और भारी गंदगी पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।
इसके अलावा अस्पताल के पिछले हिस्से में टूटी पाइप से दीवार के सहारे बह रहे गंदे पानी को देखकर विधायक ने अस्पताल प्रबंधक शैलेंद्र कुमार को तुरंत व्यवस्था दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।

55 22Scope News

एंबुलेंस नहीं मिलने से मरीज की स्थिति गंभीर

निरीक्षण के दौरान मरीजों के परिजनों ने विधायक से एंबुलेंस नहीं मिलने की शिकायत की। परिजनों ने बताया कि मरीज को रेफर किए जाने के बावजूद चार घंटे से एंबुलेंस नहीं मिल रही है, जिससे मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है।
नरसिंहपुर निवासी मुकेश पटेल ने बताया कि उनके मरीज की किडनी खराब है और डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर किया है, लेकिन वे चार घंटे से एंबुलेंस के लिए भटक रहे हैं।

इस पर विधायक ने अस्पताल प्रबंधक से जवाब मांगा। प्रबंधक ने बताया कि सदर अस्पताल में फिलहाल 10 एंबुलेंस संचालित हैं और सभी मरीजों को लेकर बाहर गई हुई हैं। हालांकि इसी दौरान तीन एंबुलेंस अस्पताल परिसर में पहुंच गईं।
विधायक ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में केवल एक जगह अलाव जलने पर भी नाराजगी जताई और अन्य स्थानों पर भी अलाव की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने भी किया था निरीक्षण, दुरुस्त करने का दिया था निर्देश

निरीक्षण के बाद विधायक भरत बिंद ने कहा कि अस्पताल की अधिकतर व्यवस्थाएं ठीक हैं, लेकिन नगर परिषद द्वारा स्थापित शौचालय और अस्पताल के पिछले हिस्से में गंदगी गंभीर समस्या है। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले जिलाधिकारी ने भी सदर अस्पताल का निरीक्षण किया था और शौचालय को दुरुस्त करने का निर्देश दिया था, लेकिन नगर परिषद ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इस मामले में नगर परिषद के अधिकारियों को फिर से निर्देशित किया जाएगा।

Also Read : कार्यकर्ता आभार समारोह सह सदस्यता अभियान सम्पन्न, कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली ऐतिहासिक जीत

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...