प्रॉपर्टी टैक्स में छूट से पटना नगर निगम की कमाई बढ़ी, दिसंबर के 15 दिनों में 5.92 करोड़ रुपये जमा

प्रॉपर्टी टैक्स में छूट से पटना नगर निगम की कमाई बढ़ी, दिसंबर के 15 दिनों में 5.92 करोड़ रुपये जमा

वन टाइम सेटलमेंट स्कीम से लोगों को राहत, ऑनलाइन भुगतान को मिल रही रफ्तार

पटना : पटना नगर निगम की वन टाइम सेटलमेंट (OTS) स्कीम ने शहरवासियों को प्रॉपर्टी टैक्स में बड़ी राहत दी है। ब्याज और पेनाल्टी से छूट मिलने के बाद लोगों ने बड़ी संख्या में टैक्स जमा किया, जिसका सीधा असर निगम की आय पर पड़ा है।

दिसंबर के पहले 15 दिनों में ही 5.92 करोड़ हुये जमा

दिसंबर के पहले 15 दिनों में ही प्रॉपर्टी टैक्स और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन शुल्क के रूप में 5.92 करोड़ रुपये जमा किए गए। यह योजना 31 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगी। इसके तहत लोग प्रॉपर्टी टैक्स का एकमुश्त भुगतान कर ब्याज और जुर्माने से पूरी तरह मुक्त हो सकते हैं।

63.15 करोड़ से अधिक का रिकॉर्ड राजस्व संग्रह

नगर निगम के अनुसार, 1 अप्रैल से 29 दिसंबर 2025 के बीच अजीमाबाद, बांकीपुर, कंकड़बाग, नूतन राजधानी, पाटलिपुत्र और पटना सिटी अंचल से 63.15 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व संग्रह किया गया है। यह पटना नगर निगम के इतिहास में अब तक की बड़ी उपलब्धियों में से एक मानी जा रही है।

1.77 लाख से अधिक होल्डिंग्स ने जमा किया टैक्स

इस अवधि में कुल 1,77,503 होल्डिंग्स से टैक्स वसूला गया, जिनमें से 1,04,847 होल्डिंग्स ने ऑनलाइन माध्यम से भुगतान किया। कर संग्रह में पाटलिपुत्र, नूतन राजधानी और बांकीपुर अंचल सबसे आगे रहे, जबकि अन्य अंचलों में भी संतोषजनक वृद्धि दर्ज की गई।

ऑनलाइन भुगतान ने पकड़ी रफ्तार

9 से 29 दिसंबर के बीच: 5.92 करोड़ रुपये से अधिक का संग्रह हुआ वहीं 1 अप्रैल से अब तक कुल राजस्व संग्रह 63.15 करोड़ रुपये से अधिक है। वहीं कुल ऑफलाइन भुगतान करीब 29.43 करोड़ रुपये हैं तो ऑनलाइन भुगतान 33.88 करोड़ रुपये से अधिक है।

गौरतलब हो कि नगर निगम ने करदाताओं की सुविधा के लिए अंचलों में जाकर टैक्स जमा करने के साथ-साथ ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई है, जिससे लोगों को काफी सहूलियत मिल रही है।

ये भी पढ़े :  अब कैमूर की जंगलों में गूजेंगी दहाड़! टाइगर रिजर्व बनाने की मंत्री ने दी मंजूरी

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img