Commercial Advertisment

38 करोड़ टैक्स देनेवाले धोनी ने इस बार दिये एक करोड़

रांची: 38 करोड़ टैक्स देनेवाले धोनी ने इस बार दिये एक करोड़ – महेंद्र सिंह धोनी ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए एक करोड़ का एडवांस टैक्स का भुगतान किया है। इस से पहले कोविड-19 महामारी के दौराना धौनी ने 38 करोड़ रूपये का एडवांस टैक्स का भुगतान किया था।

1 अप्रैल 2023 से 15 जून 2023 तक, उन्होंने एक करोड़ रुपये के अडवांस टैक्स का भुगतान किया है। इसके बाद, 15 जून 2023 से 15 सितंबर 2023 तक, उन्होंने कोई अडवांस टैक्स जमा नहीं किया। इस तरह, वित्तीय वर्ष के पहले छह महीने के दौरान उन्होंने सिर्फ एक करोड़ रुपये के अडवांस टैक्स का भुगतान किया है।

38 करोड़ टैक्स देनेवाले धोनी ने इस बार दिये एक करोड़

वर्ष 2020-21 में, कोविड-19 के प्रभाव के चलते व्यापारिक गतिविधियों और खेल पर प्रतिबंध लगा था, जिसके चलते आइपीएल भी वक्त पर नहीं हुआ था। फिर भी, पूर्व कप्तान ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए कुल 30 करोड़ रुपये के अडवांस टैक्स का भुगतान किया था।

कोविड की दूसरी लहर (2021-22) में भी लॉकडाउन लागू था, लेकिन इस बार लॉकडाउन की अवधि पहली लहर की तुलना में कम थी। इसके चलते, पूर्व कप्तान की आमदनी में सुधार हुआ और 2021-22 में उन्होंने कुल 38 करोड़ रुपये के अडवांस टैक्स का भुगतान किया, जिसमें पहली तिमाही में 13 करोड़ रुपये और चौथी तिमाही में 25 करोड़ रुपये थे।

 

 

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...