गोलीबारी की घटना में घायल गोरेलाल की इलाज के दौरान मौत, लोगों ने जमकर मचाया बवाल

बाढ़ : बाढ़ के सकसोहरा थाना क्षेत्र में कल यानी मंगवलार को हुई गोलीबारी की घटना में घायल गोरेलाल उर्फ कुशेश्वर कुमार की आज इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन रो-रोकर बदहवास हैं और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। बाढ़ एएसपी आंनद कुमार सहित कई पुलिस के मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटे हैं।

घटना के विरोध में आज सकसोहरा बाजार पूरी तरह बंद रहा

घटना के विरोध में आज सकसोहरा बाजार पूरी तरह बंद रहा। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है और वे अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं से आम लोग दहशत में हैं। वहीं उग्र लोगों के द्वारा बिना मोड पर आगजनी की घटना की गई है। पुलिस के लाख समझाने बुझाने के बाद लोगों ने जाम को हटाया।

Barh Maut 1 22Scope News

मृतक गोरेलाल अपने पीछे 2 पुत्र और 2 पुत्रियों को छोड़ गए हैं

आपको बता दें कि मृतक गोरेलाल उर्फ कुशेश्वर कुमार अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उनके भरण-पोषण को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि अब तक अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास जारी है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Barh Maut 2 22Scope News

यह भी पढ़े : मोकामा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 24 घंटे के अंदर कृषि विभाग के BTS के पद पर तैनात महिला को किया बरामद…

विकाश कुमार की रिपोर्ट

BSL Circular Economy Initiative: वेस्ट टू वेल्थ मॉडल से बोकारो स्टील...

BSL Circular Economy Initiative: बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) ने संसाधनों के कुशल उपयोग, अपशिष्ट प्रबंधन और सतत विकास को बढ़ावा देने की दिशा में...

भवन निर्माण विभाग के अभियंता पर EOU का शिकंजा, पटना दिल्ली...

पटना : बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई लगातार जारी है। हर रोज किसी न किसी अधिकारियों पर निगरानी विभाग या ईओयू की टीम...

मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह की पुण्यतिथि पर...

जमुई : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बांका के पूर्व सांसद स्व. दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री...