Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 24 घंटे के अंदर कृषि विभाग के BTS के पद पर तैनात महिला को किया बरामद

मोकामा : बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला प्रखंड के कृषि विभाग में बीटीएस पद पर तैनात अयमा दीप्ति को अनुमंडल पुलिस ने बरामद कर लिया है। दरअसल, कृषि विभाग में पदस्थापित आर्यमा दीप्ति अपने एक मित्र के यहां चली गई थी। जिसके कारण उनके भाई के द्वारा बख्तियारपुर थाने में मामला दर्ज कराया गया था। जिसके बाद से लगातार पुलिस महकमें खलबली मच गई थी।

अनुमंडल की पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही आर्यमा दीप्ति को सकुशल बरामद कर लिया

आपको बता दें कि अनुमंडल की पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही आर्यमा दीप्ति को सकुशल बरामद कर लिया है। आर्यमा ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि वह सरप्राइज देने के लिए अपने मित्र के यहां पहुंची थी और ड्यूटी खत्म करने के बाद उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया था। जिससे वह अपने परिजनों को सूचना नहीं दे पाई थी। फिलहाल अनुमंडल थाने की पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में जुटी है। मोकामा के एएसपी आनंद कुमार ने पूरी जानकारी दी।

Barh Police 1 1 22Scope News

कल लड़की के लापता होने की सूचना पर बख्तियारपुर थाना में दर्ज हुआ था मामला

बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला प्रखंड के कृषि विभाग में ब्लॉक टेक्निकल मैनेजर (BTM)पद पर तैनात अर्यमा दीप्ति नामक महिला अधिकारी के लापता होने के मामले में कल यानी शनिार को बख्तियारपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिवार के बयान पर मामला दर्ज कर जांच किया जा रहा है। चार दिसंबर को महिला अधिकारी की शादी हुई थी।

Barh Police 2 22Scope News

पति शिवम ने कहा था कि शुक्रवार को दोपहर 2 बजे आखिरी बार बात हुई

पति शिवम ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर दो बजे आखिरी बार बात हुई थी। तब लापता अर्यम दीप्ति ने बताया था कि मोबाइल डिस्चार्ज हो रहा है, बाद में बात होगी।अ र्यमा दीप्ति शुक्रवार को अपने कार्यालय अथमलगोला से अपने घर बख्तियारपुर के लिए ऑटो से निकली और बख्तियारपुर नहीं पहुंची। देर रात भाई ने बख्तियारपुर थाना में लिखित आवेदन दिया था। पुलिस और परिजन सीसीटीवी खंगालने में जुटी रही।

यह भी पढ़े : करीब एक करोड़ के लेनदेन में युवक की हत्या, सरसों के खेत से मिला शव, 2 आरोपी गिरफ्तार

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...