Advertisement
Advertisement

IAS Transfer News Jharkhand: 31 माह बाद Chhavi Ranjan की Posting, NHM Campaign Director बने

झारखंड में 15 आईएएस अधिकारियों का तबादला। निलंबन से मुक्त छवि रंजन को 31 माह बाद एनएचएम अभियान निदेशक की पोस्टिंग, कुमार रजत रांची के नए एसडीओ।


IAS Transfer News Jharkhand रांची: राज्य सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए 15 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है। सबसे चर्चित नाम पूर्व में निलंबित रहे आईएएस अधिकारी छवि रंजन का है, जिन्हें 31 माह बाद फिर से पदस्थापना मिली है और अब उन्हें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) का अभियान निदेशक बनाया गया है।

IAS Transfer News Jharkhand:  छवि रंजन की वापसी – 31 माह बाद मिली जिम्मेदारी

छवि रंजन मई 2023 में सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ भूमि घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा गिरफ्तार हुए थे और जेल भेजे गए थे। इसके बाद राज्य सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया था। लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद, जेल से बाहर आने के उपरांत अब उन्हें एक बार फिर जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह वापसी राज्य प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है।


Key Highlights

• झारखंड सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया

• निलंबन से मुक्त छवि रंजन 31 माह बाद एनएचएम अभियान निदेशक बने

• अमिताभ कौशल को प्रधान सचिव उत्पाद की जिम्मेदारी

• अमित कुमार सचिव वाणिज्य कर व आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में

• कुमार रजत बने एसडीओ रांची, उत्कर्ष कुमार डीडीसी चाईबासा भेजे गए


अन्य प्रमुख बदलाव – सचिव स्तर पर फेरबदल

तबादला सूची के अनुसार वाणिज्य कर सचिव अमिताभ कौशल, जो अब तक उत्पाद विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे, उन्हें अब प्रधान सचिव उत्पाद बनाया गया है। वहीं, वाणिज्य कर आयुक्त अमित कुमार को सचिव वाणिज्य कर नियुक्त करते हुए आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

योजना विभाग के विशेष सचिव राजीव रंजन को अपर सदस्य राजस्व पर्षद बनाया गया है। अबु इमरान को वित्त विभाग में सचिव व्यय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रांची के प्रशासनिक ढांचे में बदलाव

रांची में भी प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। एसडीओ रांची उत्कर्ष कुमार को डीडीसी चाईबासा भेजा गया है, जबकि कुमार रजत को रांची का नया एसडीओ नियुक्त किया गया है।


Highlights

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...