दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव समय में संशोधन

दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में ठहराव समय में संशोधन

Patna– दानापुर और भागलपुर के बीच चलने वाली दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव समय में बदलाव किया गया है. यह बदलाव दिनांक  01.04.2022 से दानापुर और किउल के स्टेशनों के बीच किया जाएगा. रेलवे की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार यह संशोधन तकनीकी कारणों से किया गया है.

दिनांक 01.04.2022 से गाड़ी संख्या 13402 दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस दानापुर से 16.05 बजे के बजाय 16.30 बजे खुलकर 16.50-16.55 बजे पटना जं., 17.03-17.05 बजे राजेन्द्रनगर टर्मिनल, 17.13-17.15 बजे पटना साहिब, 17.26-17.28 बजे फतुहा, 17.49-17.51 बजे बख्तियारपुर, 18.04-18.06 बजे बाढ़, 18.27-18.29 बजे मोकामा, 18.36-18.38 बजे हाथीदह, 18.48-18.50 बजे बड़हिया, 19.13-19.15 बजे लखीसराय स्टेशनों पर रूकते हुए 19.36 बजे किउल स्टेशन पहुंचेगी तथा यहां से 19.38 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.

इसके फलस्वरूप गाड़ी संख्या 03204 पं.दीनदयाल उपाध्याय जं.-पटना मेमू पैसेंजर के पटना में आगमन के समय में भी संशोधन किया जा रहा है. अब यह मेमू पैसेंजर 16.50 बजे के बदले 17.05 बजे पटना जं. पहुंचेगी.

रिपोर्ट-शक्ति

आप इसे भी पढ़ सकते हैं

India vs West Indies T20: रांची पहुंचे खिलाड़ियों को मिलेगा झारखंडी...

India vs West Indies T20, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में टी-20 मुकाबला खेला जाना है। मैच से...

Rupi Soren Last Rites: रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा आज नेमरा...

Rupi Soren Last Rites, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार उनके...

Rupi Soren Untold Story: शिबू सोरेन के संघर्ष के पीछे रूपी...

Rupi Soren Untold Story, रांची: झारखंड आंदोलन की कहानी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नाम प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। महाजनी प्रथा...