दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में लगी आग, मची अफरा-तफरी

मुंगेर : मुंगेर के धरहरा रेलवे स्टेशन पर दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में लगी आग। इंजन में आग लगने की भनक लगते ने इंजन पर तैनात लोको पायलट के तत्परता से आग पर पाया गया काबू। एक घंटा से जमालपुर- क्यूल रेलखंड के धरहरा स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन। यात्रियों में मचा हड़कंप।दरअसल इस समय की सबसे बड़ी खबर बिहार के मुंगेर से आ रही है। जहां दानापुर से चलकर भागलपुर जा रही दानापुर – भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में एका एक आग लग गई। इंजन पर अपनी ड्यूटी पे तैनात लोको पायलट के सूझ बुझ और तत्परता ने आग लगने की भनक मिलते ही इंजन में लगे अग्नि रोधक से आग पर काबू पाया गया।

क्यूल रेल खंड के धरहरा स्टेशन पर लगभग एक घंटा खड़ी रही

वहीं आग पर काबू पाने के बाद किसी तरह इंजन को सही कर उसे अपने गंतव्य के लिए खोला गया। वही ट्रेन में सफर कर रहे पैसेंजरों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन जब धरहरा स्टेशन से खुलने लगी तो उससे एका एक ब्रेक शू के पास से आग निकलने लगी। जिसकी भनक लगते ही तुरंत इंजन में मौजूद आग रोधी यंत्र से आग पर काबू पाया गया। और इस तरह से एक बड़ी घटना होने से बच गई। उसके बाद इंजन को ठीक करने के एक घंटा के बाद ट्रेन को अगले स्टेशन जमालपुर के लिय खोला गया। वही फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। वहीं आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़े : शराब कारोबारियों पर बांका पुलिस ने कसा शिकंजा, तीन कारोबारी गिरफ्तार

यह भी देखें :

कुमार मिथुन की रिपोर्ट

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...