Patna : असामाजिक तत्वों ने साइबर कैफे में घुसकर की तोड़फोड़

पटना : राजधानी पटना की विधि व्यवस्था इस कदर खराब हो गई है अपराधी कहीं भी घटना को अंजाम देकर चले जाते हैं और पुलिस कुछ नहीं कर पाती है. ताजा मामला कदमकुआं थाना क्षेत्र के लोहानीपुर की है. जहां असामाजिक तत्वों की शर्मनाक करतूत सामने आई है. चार-पांच की संख्या में असामाजिक तत्व साइबर कैफे में घुस गये और दुकानदार के कर्मचारी को अगवा कर उसकी जमकर पिटाई कर दी.

असामाजिक तत्वों का इतना से भी दिल नहीं भरा और दुकान में घुसकर उन्होंने जमकर तोड़फोड़ की. असामाजिक तत्वों ने बहाने बनाकर झूठा और मनगढंत आरोप लगाकर करतूत को अंजाम दिया. दुकान के कर्मचारी ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल घटना की सारी जानकारी दी गई, लेकिन पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची.

राजधानी की विधि-व्यवस्था इस कदर बढ़ गई है कि आज ही अपराधियों ने सचिवालय में विधानसभा के पास एक कारोबारी से 1 लाख 90 हज़ार लूट लिए. कंकड़बाग में चाय दुकानदार को गोली मार दी और अब शाम होते-होते कदम कुआं थाना क्षेत्र में साइबर कैफे में जमकर उत्पात मचाया.

सबसे बड़ा सवाल पटना पुलिस पर है, जो घटना की सूचना देने के बाद भी दुकान पर नहीं पहुंची. पीड़ित को थाने आकर आवेदन देने को कहा. इसी कदम कुआं थाना क्षेत्र में बिहार की सबसे बड़ी आभूषण डकैती कांड के अलावा होटल कारोबारी के घर में पिछले दिनों डकैती की बड़ी वारदात हो गई थी. लेकिन कदम कुआं थाने की पुलिस अपने हिसाब से काम करना चाहती है. ऐसे में पीड़ित लोग कहां जाएं यह समझ में नहीं आ रहा.

रिपोर्ट: शक्ति

ज्वेलरी दुकान में लूट

 

Saffrn

Trending News

JEE Advanced Result 2026: आज सुबह 10 बजे जारी होगा रिजल्ट,...

 जेईई एडवांस्ड 2026 का परिणाम आज सुबह 10 बजे जारी होगा। सफल अभ्यर्थी 2 जून से शुरू होने वाली JoSAA काउंसिलिंग के जरिए IIT,...

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: दो सीटों के लिए आज से...

झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। 18 जून को मतदान होगा। महागठबंधन और भाजपा उम्मीदवारों के चयन...

Jharkhand Monsoon Forecast 2026: राज्य के लिए राहत की खबर, सामान्य...

झारखंड में मॉनसून 2026 के दौरान सामान्य बारिश के संकेत मिले हैं। मौसम विभाग के अनुसार जून में लू के दिनों की संख्या भी...

Jharkhand Weather Update: रांची में फिर बढ़ी गर्मी, कई जिलों में...

रांची समेत झारखंड में बारिश के बाद फिर तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं को...

JDU Leader: जदयू के वरिष्ठ नेता अरविंद मोहन का निधन, मंत्री...

जदयू के पूर्व जिला प्रवक्ता अरविंद मोहन के निधन पर मंत्री श्रवण कुमार ने गहरा शोक जताया। उन्होंने इसे जदयू परिवार और खगड़िया जिले...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img