मधुबनी में बांग्लादेशी बताकर युवक की पिटाई मामले पर पुलिस गंभीर,आरोपियों पर चलेगा हत्या के प्रयास का मामला

मधुबनी में बांग्लादेशी बताकर युवक की पिटाई मामले पर पुलिस गंभीर,आरोपियों पर चलेगा हत्या के प्रयास का मुकदमा

मधुबनी : जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के चकदह में एक युवक को बंग्लादेशी बता उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही एसपी योगेंद्र प्रसाद ने गंभीरता से लिया है एसपी योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि युवकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया है।

पुलिस ने कहा मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

आरोपी युवक पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज होगा। वहीं राजनगर थाने में इस मामले को लेकर कांड संख्या 550 /25 दर्ज कर पुलिस खुफिया विभाग अज्ञात युवक के पहचान में जुटी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वीडियो ने जिले में सनसनी फैला दी थी। पुलिस ने वीडियो वायरल करने वाले की भी तलाश तेज कर दी है। उसे भी सलाखों के पीछे भेजा जाएगा ।

ये भी पढे : गिरधारी लाल के बयान पर बिहार महिला आयोग के अध्यक्ष ने जतायी नराजगी, कहा- महिलाओं का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं

अमर कुमार की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री ने कहा- JP आंदोलन के हर सेनानी व लोकतंत्र रक्षक...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पटना के ज्ञान भवन में 'संविधान हत्या दिवस' के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का...

GRP की बड़ी कार्रवाई, 122 लीटर से अधिक देसी-विदेशी शराब नष्ट,...

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को रेल जीआरपी पुलिस ने जब्त शराब...

Bokaro Hospital Safai Karmi Hadtal: सफाईकर्मियों की हड़ताल से बदहाल हुआ...

Bokaro Hospital Safai Karmi Hadtal: झारखंड सरकार लगातार सफाई को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है। अधिकारी और जन-प्रतिनिधि समय-समय पर सफाई अभियानों में हिस्सा...