गिरधारी लाल के बयान पर बिहार महिला आयोग के अध्यक्ष ने जतायी नराजगी, कहा- महिलाओं का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं

पटना : बिहार राज्य महिला आयोग (BSWC) की अध्यक्ष अप्सरा ने अभी थोड़ी देर पहले न्यूज 22स्कोप से खास बातचीत की। जिसमें उत्तराखंड सरकार के मंत्री के पति गिरधारी लाल साहू के बयान पर कड़ा ऐतराज जताया है। उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के एक विवादास्पद बयान ने देश के दो राज्यों उत्तराखंड और बिहार के सियासी गलियारों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है।

गिरधारी लाल साहू का एक Video तेजी से Viral हो रहा है

आपको बता दें कि गिरधारी लाल साहू का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने बिहार की बेटियों को लेकर अत्यंत अपमानजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि वहां 20-25 हजार रुपए में मिल जाती हैं। इस असंवेदनशील बयान के सामने आते ही विपक्षी दलों ने इसे महिला अस्मिता पर बड़ा हमला करार देते हुए सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए बिहार राज्य महिला आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने इस टिप्पणी को बिहार की गरिमा और नारी शक्ति का घोर अपमान बताते हुए उचित कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

BSWC Chairperson Apsara 1 22Scope News

मामले की गंभीरता को देखते हुए बिहार राज्य महिला आयोग ने इस पर स्वत: संज्ञान लिया है

मामले की गंभीरता को देखते हुए बिहार राज्य महिला आयोग ने इस पर स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति को औपचारिक पत्र भेजकर उनके बयान पर जवाब मांगा है और उन्हें सार्वजनिक रूप से माफीनामा प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। गिरधारी लाल साहू को अपना स्पष्टीकरण देने के लिए 20 दिनों का समय दिया गया है। आयोग ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उनके खिलाफ न्यायसंगत कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

गिरधारी लाल के बयान पर बिहार महिला आयोग के अध्यक्ष ने जतायी नराजगी, कहा- महिलाओं का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं
गिरधारी लाल के बयान पर बिहार महिला आयोग के अध्यक्ष ने जतायी नराजगी, कहा- महिलाओं का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं

यह भी पढ़े : खेलो इंडिया ASMITA गेम्स में बिहार की बेटियों का जलवा, जीता रजत पदक…

अंशु झा की रिपोर्ट

Vintage Bentley Cars in Jharkhand: जब सड़क पर दौड़ा इतिहास! 1926...

Vintage Bentley Cars in Jharkhand: कभी-कभी सड़क पर गुजरती कोई गाड़ी केवल एक वाहन नहीं होती, बल्कि अपने साथ इतिहास का पूरा दौर लेकर...

JBVNL Transfer News: झारखंड बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल! अमित कुमार,...

JBVNL Transfer News, रांची: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने पांच विद्युत कार्यपालक अभियंताओं का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।...

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार में 48 लाख हेक्टेयर में...

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार सरकार ने वर्ष 2026 के रबी महाअभियान के तहत करीब 48 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में वासंतिक यानी रबी...