मकर संक्रांति का पर्व आते ही महकने लगी तिलकुट की मिठास, जोर-शोर से तैयारी में लगे कारीगर

पटना सिटी : मकर संक्रांति का पर्व अब धीरे-धीरे नजदीक आने लगा है। हर साल मकर संक्रांति का पर्व 14 या 15 जनवरी को मनाया जाता है। ऐसे तो मकर संक्रांति का पर्व हर साल 14 जनवरी को ही मनाया जाता है। मकर संक्रांति आते ही तिलकुट की मिठास कुछ ज्यादा ही बढ़ जाती है। इस बीच पटना सिटी में तिलकुट बनाने का काम जोरों पर है। कारीगर तिलकुट बनाने के कामों में पूरी तरह से लग गए हैं।

पटना सिटी में तिलकुट के भंडार कहे जाने वाले क्षेत्र में तिलकुट की कुटाई जोर-शोर से शुरू हो चुका है

आपको बता दें कि पटना सिटी में तिलकुट के भंडार कहे जाने वाले क्षेत्र में तिलकुट की कुटाई जोर-शोर से शुरू हो चुका है। दो महीने पहले से ही तिलकुट कुटाई के लिए प्रबंध कर लिया जाता है। व्यापारियों के द्वारा का तिल पापड़ी का स्पेशल तिलकुट यहां बनाया जाता है। साथ में यहां होलसेल की संख्या ज्यादा है। दूर दराज से लेकर बाहर विदेश तक तिलकुट यहां का भेजा जाता है। काफी मशहूर तिलकुट होता है। उसकी वजह यह है कि यहां तिलकुट की कुटाई सही तरीके से की जाती है और तिल की मात्रा ज्यादा होता है। साथ ही साफ-सफाई का पूरा ख्याल रखा जाता है।

Tilkut 1 1 22Scope News

तिलकुट में किसी तरह का गंदगी ना हो इसका पूरा ख्याल रखा जाता है – तिलकुट व्यापारी

वहीं तिलकुट व्यापारी का कहना है कि तिलकुट में किसी तरह का गंदगी ना हो इसका पूरा ख्याल रखा जाता है। बाहर से लोग आते हैं। व्यापारी ने कहा कि कुछ व्यापारी यहां तिलकुट का भरपुर ऑर्डर देकर जाते हैं। उसके बाद यहां से गाड़ी के द्वारा तिलकुट की सप्लाई होलसेल रूप में की जाती है। तिलकुट व्यापारियों का कहना है कि उत्तम प्रकार के तिलकुट यहां बनाई जाती है। इसमें इस बात का ख्याल रखा जाता है कि किसी तरह की तिलकुट में शिकायत नहीं हो। उपभोक्ताओं से शिकायत नहीं मिले। उत्तम प्रकार की तिलकुट बनाई जाती है। गुड़, चीनी, शुगर फ्री, मेवा, खोवा और केसरिया तिलकुट यहां की फेमस तिलकुट है।

Tilkut 2 22Scope News

एक जमाने में यहां का तिलकुट पूर्व PM अटल बिहारी को भी भेजा जाता था – व्यापारी

दरअसल, व्यापारी ने कहा कि तिलकुट एक जमाने में पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी तक को भेजा जाता था। दिल्ली के नेताओं में केसरिया तिलकुट बहुत फेमस हुआ करता है जो पटना सिटी से ही जाता है। तिलकुट का बाजार यहां सज चुका है। काफी संख्या में कारीगर तिलकुट की कुटाई करते नजर आ रहे हैं। तिलकुट बनाने की जो चाशनी होती है उसको फेटने का जो हिसाब है वह अलग तरीका का होता है।

यह भी पढ़े : 27 भूमिहीन परिवारों को मिला अपना आशियाना, प्रशासन की पहल से जगी नई उम्मीद…

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Garhwa News: तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार...

गढ़वा के केतार में तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। परिवार के चार अन्य सदस्य बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग की...

JPSC Reconstitution: आयोग के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा, 25...

झारखंड सरकार ने JPSC के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा है। 25 अगस्त की बैठक में अध्यक्ष और तीन सदस्यों की नियुक्ति पर...

Jharkhand ABC Program: 49 शहरी निकायों में आवारा कुत्तों की नसबंदी...

 झारखंड के 49 शहरी निकायों में आवारा और सामुदायिक कुत्तों के लिए ABC कार्यक्रम लागू होगा। नसबंदी, एंटी रेबीज वैक्सीनेशन और GIS मैपिंग की...