जीजा अनिल कुमार के बदले सुर, चिराग पासवान के समर्थन में पढ़े कसीदे,छलका दर्द बोले साथ रहते तो हम भी एमपी-एमएलए बने होते

101

Advertisment

जीजा अनिल कुमार के बदले सुर, चिराग पासवान के समर्थन में पढ़े कसीदे,छलका दर्द बोले साथ रहते तो हम भी एमपी-एमएलए बने होते

पटना : चिराग पासवान के जीजा अनिल कुमार उर्फ साधु पासवान चर्चा में है चर्चा इसलिए है कि उन्होंने चिराग पासवान की तारीफ में कई सारे बातें कही हैं आपको बता दें अनिल कुमार उर्फ़ साधु पासवान राष्ट्रीय जनता दल में कई वर्षों से जुड़े हुए हैं लेकिन कई मौके पर चिराग पासवान के करीब नजर आए हैं और कई बार उन्होंने चिराग पसवान का खुले मंच से तारीफ की है।

Advertisment

छलका दर्द बोले चिराग के साथ होते तो…

राजद में रहते हुए उन्होंने चिराग पासवान की खूब सारी तारीफ की है और यहां तक भी कहा है अगर हम चिराग पासवान के साथ रहते तो अभी तक एमएलए एमपी बन गए रहते।

14 जनवरी से पहले करेंग बड़ा ऐलान

उनकी बातचीत में यह कहीं न कहीं देखने को मिल रहा है की वह कहीं ना कहीं आरजेडी से नाराज चल रहे हैं उनका कहना है जितना दिन से हम आरजेडी में रहे हमें अभी तक कहीं कुछ नहीं मिला लेकिन इशारों इशारों में उन्होंने कहा कि इंतजार कीजिए 14 जनवरी के बाद खरमास खत्म होने के बाद बिहार वासियों के लिए शुभ मैसेज देंगे।

चिराग में मुख्यमंत्री बनने के सार गुण मौजुद

अनिल साधु ने कहा चिराग पासवान में मुख्यमंत्री बनने के वह सारे गुण हैं जो रहनी चाहिए और हमारी शुभकामनाएं हैं चिराग पासवान बिहार का नेतृत्व करें साथ हीं उन्होंने कहा कि चिराग पासवान से मेरा पारिवारिक संबंध है और हम सबों को एक होना चाहिए हम चिराग पासवान के साथ थे हैं और रहेंगे।

ये भी पढे : बढ़ती ठंड में मछलियों की सेहत को लेकर विभाग से की एडवाइजरी जारी,नहीं बरती सावधानी तो घाटा तय

Advertisement