15वें वित्त आयोग के योजनाओं की डीसी ने की समीक्षा, कहा- सभी बीडीओ अपनी जिम्मेदारी समझे

रांची : 15वें वित्त आयोग के योजनाओं की डीसी ने की समीक्षा- उपायुक्त

छवि रंजन की अध्यक्षता में 15वां वित्त आयोग के अंतर्गत ली गयी

योजनाओं से संबंधित समीक्षा बैठक हुई.

जिसमें उपायुक्त छवि रंजन द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 में ली गयी

योजनाओं की प्रगति की प्रखंडवार समीक्षा की.

समीक्षोपरांत उन्होंने संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये.

15वें वित्त आयोग अंतर्गत प्राप्त राशि की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों से बारी-बारी से व्यय और कार्य प्रगति की जानकारी ली. कम व्यय करनेवालों प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारियों को उपायुक्त द्वारा लगातार समीक्षा का निर्देश दिया गया.

योजनाओं को धरातल पर उतारें

उन्होंने कहा कि मुखिया और पंचायत सचिव के साथ लगातार बैठक करें, और विकास योजनाओं को धरातल पर उतारें. सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि प्रतिदिन पंचायतवार समीक्षा की जाए और ससमय योजनाओं को पूर्ण करते हुए जियो टैग पूर्ण करें और नियमानुसार भुगतान करें. उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अपनी.अपनी जिम्मेदारी समझें.

बेहतर कार्य करनेवाले बीडीओ की डीसी ने की प्रशंसा

बैठक के दौरान उपायुक्त छवि रंजन द्वारा जीपीडीपी एवं बीपीडीपी की भी समीक्षा की गयी. बेहतर कार्य करनेवाले बीडीओ की प्रशंसा की. साथ ही उपायुक्त ने अच्छा प्रदर्शन नहीं करने वाले बीडीओ से कारण भी पूछा. छवि रंजन ने कहा कि कौन कौन से पंचायत सचिव कार्य नहीं कर रहे इसकी जानकारी दें. उन्होंने कहा कि एक महीने में प्रदर्शन में सुधार कर लें नहीं तो वेतन स्थगित करते हुए विभागीय कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने जीपीडीपी में ग्राम पंचायतों द्वारा अनुमोदित योजनाओं की प्रविष्टि ई ग्राम स्वराज में सुनिश्चित कराने का निर्देश सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को दिया.

रिपोर्ट : मुर्शिद आलम

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...