Land Acquisition Case:धनबाद Ring Road मुआवजा घोटाला में ACB की बड़ी कार्रवाई, 300 करोड़ Scam में 18 आरोपी गिरफ्तार

Land Acquisition Case:धनबाद रिंग रोड जमीन अधिग्रहण मुआवजा घोटाले में ACB ने बड़ी कार्रवाई की। धनबाद, रांची और देवघर से करीब 18 आरोपी गिरफ्तार, 300 करोड़ के घोटाले का आरोप।


 Land Acquisition Case: धनबाद रिंग रोड मुआवजा घोटाले में ACB का शिकंजा

 Land Acquisition Case धनबाद : धनबाद रिंग रोड जमीन अधिग्रहण मुआवजा घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डेढ़ दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। करीब 300 करोड़ रुपये के इस बहुचर्चित घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने धनबाद, रांची और देवघर में एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई गुरुवार रात से लगातार चल रही थी।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में भू-राजस्व विभाग से जुड़े अधिकारी और कई बिचौलिए शामिल बताए जा रहे हैं। एसीबी ने अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर सभी को हिरासत में लिया।


Key Highlights

  • धनबाद रिंग रोड मुआवजा घोटाले में ACB की बड़ी कार्रवाई

  • 300 करोड़ रुपये के कथित घोटाले में डेढ़ दर्जन आरोपी गिरफ्तार

  • धनबाद, रांची और देवघर में एक साथ छापेमारी

  • भू-राजस्व विभाग के अधिकारी और बिचौलिए शामिल

  • 2016 में दर्ज FIR के बाद तेज हुई जांच


 Land Acquisition Case: मुआवजा भुगतान में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी

धनबाद में रिंग रोड निर्माण के लिए राज्य सरकार ने कई मौजों की रैयती जमीन का अधिग्रहण किया था। आरोप है कि जमीन अधिग्रहण के बाद रैयतों को दिए जाने वाले मुआवजे के भुगतान में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं की गईं। जांच एजेंसियों के मुताबिक, फर्जी दस्तावेज, गलत मूल्यांकन और नियमों की अनदेखी कर करोड़ों रुपये का भुगतान किया गया।

अनुमान है कि इस पूरे मामले में करीब 300 करोड़ रुपये का मुआवजा घोटाला हुआ है। कई रैयतों की इस दौरान मौत भी हो चुकी है, जिससे मामले की संवेदनशीलता और बढ़ गई है।

 Land Acquisition Case: 2014 में हुआ था खुलासा, 2016 में FIR

इस घोटाले का खुलासा वर्ष 2014 में हुआ था। इसके बाद राज्य सरकार ने पहले निगरानी ब्यूरो और फिर जांच की जिम्मेदारी एसीबी को सौंपी। एसीबी को 2015 में औपचारिक रूप से जांच सौंपी गई थी और 2016 में मामले में एफआईआर दर्ज की गई।

प्रारंभिक जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होने के बाद तत्कालीन जिला भू-अर्जन पदाधिकारी उदयकांत पाठक, लाल मोहन नायक सहित कई अन्य अधिकारियों को निलंबित किया गया था।

 Land Acquisition Case: कई मौजों की जमीन से जुड़ा मामला

यह मामला धनबाद जिले के कई मौजों की जमीन से जुड़ा हुआ है। एसीबी अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि मुआवजा वितरण में किन-किन स्तरों पर गड़बड़ी हुई और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।

एसीबी सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के आधार पर आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।


Saffrn

Trending News

बंगाल, असम व पुडुचेरी में अभूतपूर्व विजय पर बिहार BJP प्रदेश...

‎पटना : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए की अभूतपूर्व और ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय...

DM के जनसुनवाई कार्यक्रम में 50 मामलों की हुई सुनवाई

बेतिया : बेतिया जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आज जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं...

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त : प्रशासन अलर्ट, फ्री नाव सेवा शुरू, सुबह-शाम...

भागलपुर : भागलपुर जिले के लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु के पिलर संख्या- 133 के पास सड़क का स्लैब देर रात अचानक टूटकर...

West Bengal Election Result 2026: Mamata Banerjee Appeal, काउंटिंग सेंटर न...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के मतगणना रुझानों के बीच ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से काउंटिंग सेंटर न छोड़ने की अपील की, गड़बड़ी के आरोप...

मिट्टी जांच में बिहार अग्रणी, विगत 2 वित्तीय वर्षों में 8...

पटना : मिट्टी जांच में राज्य ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृषि विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, विगत दो वित्तीय वर्षों में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img