Advertisement
Advertisement

बिहार सरकार का बड़ा एक्शन, 22 IAS अफसरों का तबादला, बदल गई CM सचिवालय की टीम

पटना : बिहार में नए साल की शुरुआत के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 22 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों सहित बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सचिवालय की टीम में हुआ बदलाव है। नालंदा के नगर आयुक्त रहे 2019 बैच के आईएएस अधिकारी दीपक कुमार मिश्रा को मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है। इसे नालंदा में उनके शानदार काम के इनाम के तौर पर देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री सचिवालय से कुछ पुराने अधिकारियों को हटाकर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं

मुख्यमंत्री सचिवालय से कुछ पुराने अधिकारियों को हटाकर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। जैसे ओएसडी अभिजीत कुमार को नरकटियागंज का एसडीओ और कुमार ओमकेश्वर को पटना का एडीएम बनाया गया है। 2020 के टॉपर शुभम कुमार को मुख्यमंत्री के गृह जिले नालंदा का नया डीडीसी नियुक्त किया गया है। उनके साथ ही युवा आईएएस अधिकारियों की एक पूरी टीम को जिलों और अनुमंडलों की कमान सौंपी गई है। सरकार ने नौ जिलों में नए डीडीसी तैनात किए हैं। जिनमें पटना, समस्तीपुर, सारण और गोपालगंज जैसे महत्वपूर्ण जिले शामिल हैं। राज्य के सात प्रमुख नगर निगमों में नए आयुक्तों की नियुक्ति की गई है।

IAS Tra 22Scope News

IAS Tra 1 22Scope News

 

पटना सदर की जिम्मेदारी किसके पास

प्रशासन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने के लिए पांच अनुमंडलों में भी नए एसडीओ भेजे गए हैं। आईएएस गरिमा लोहिया को बाढ़, अनिरुद्ध पांडेय को दानापुर और कृतिका मिश्रा को पटना सदर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, सहरसा के डीडीसी संजय कुमार निराला को अब बिहार कर्मचारी चयन आयोग के सचिव पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि समीर सौरभ को कंफेड का एमडी बनाया गया है।

IAS Tra 2 22Scope News

IAS Tra 3 22Scope News

IAS अधिकारियों की तबादले की लिस्ट

1. शिवाक्षी दीक्षित (2021) – बेतिया नगर निगम आयुक्त

2. निशांत विवेक(2020) – बिहारशरीफ नगर आयुक्त

3. अभिषेक पलसिया (2020) – गयाजी नगर निगम आयुक्त

4. पर्थ गुप्ता (2022) – मुंगेर नगर आयुक्त

5. आशीष कुमार (2022) – मोतिहारी नगर आयुक्त

6. किसलय कुशवाहा (2022) – भागलपुर नगर आयुक्त

7. ऋतुराज प्रताप सिंह (2022) – मुजफ्फरपुर नगर आयुक्त

8. गरिमा लोहिया (2023) – बाढ़ एसडीओ

9. अनिरुद्ध पांडेय (2023) – दानापुर एसडीओ

10. कृतिका मिश्रा (2023) – पटना सदर एसडीओ

11. आकांझा आनंद (2023) – मुजफ्फरपुर पश्चिम एसडीओ

12. रोहित कर्दम (2023) – नौगछिया एसडीओ

13. समीर सौरभ (2019) – कंफेड एमडी

14. सूर्य प्रताप सिंह (2021) – समस्तीपुर डीडीसी

15. लक्ष्मण तिवारी (2021) – सारण डीडीसी

16. श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर (2020) – पटना डीडीसी

17. शुभम कुमार (2021) – नालंदा डीडीसी

18. गौरव कुमार (2022) – गोपालगंज डीडीसी

19. काजले वैभव नितिन (2022) – बेतिया डीडीसी

20. दिव्या शक्ति (2022) – भभुआ डीडीसी

21. श्वेता भारती (2022) – खगड़िया डीडीसी

22. गौरव कुमार (2022) – सहरसा डीडीसी

IAS Tra 4 22Scope News

यह भी पढ़े : नए साल से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS अफसरों का तबादला

अंशु झा की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Munger Shastri Chowk Fire: शास्त्री चौक पर कैसे लगी आग? पटाखे...

Munger Shastri Chowk Fire: दीपावली के दौरान पटाखे की एक चिंगारी ने मुंगेर के शास्त्री चौक पर अफरा-तफरी मचा दी। मोटरसाइकिल रिपेयरिंग दुकानों के...

Teachers Salary Payment Before Chhath: छठ से पहले शिक्षकों को बड़ा...

Teachers Salary Payment Before Chhath: छठ महापर्व से पहले जिले के सभी 17,069 शिक्षकों को वेतन भुगतान करने के लिए शिक्षा विभाग ने कवायद...

Pappu Yadav International Honour: न पुरस्कार की चाह, न सम्मान की...

Pappu Yadav International Honour, पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को समाज सेवा के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सम्मान से...