नीतीश को भारत रत्न देने पर चिराग व उनकी पार्टी ने किया समर्थन, कहा- जिनका 2 दशक तक बिहार में योगदान है उन्हें मिलना चाहिए…

पटना : नई सरकार के गठन के करीब एक महीने बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न दिए जाने की मांग एक बार फिर चर्चा में है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की अपील की है। इस मांग के बाद अब एनडीए में शामिल चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) ने भी खुलकर समर्थन कर दिया है।

दिल्ली से पटना लौटे चिराग, कहा- नीतीश कुमार को मिलना चाहिए भारत रत्न

इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री व लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना पहुंचने के बाद पत्रकारों ने जब भारत रत्न दिए जाने की बातें कही तो चिराग पासवान ने कहा कि देखिए जो पिछले दो दशक से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं और उन्होंने बिहार के लिए काफी कुछ किया है। बिहार के विकास में उनका काफी योगदान है। ऐसे में हम चाहते हैं कि उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए।

Chirag Paswan 22Scope News

ऐसे व्यक्तित्व के धनी नेता के लिए अगर भारत रत्न की मांग उठती है तो यह स्वागतयोग्य कदम है – मंत्री संजय सिंह

चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के बड़े नेता और बिहार सरकार में मंत्री संजय कुमार सिंह ने केसी त्यागी की मांग को अच्छी पहल बताया है। संजय सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार देश के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेताओं में से एक हैं और उन्होंने हमेशा आम जनता के लिए काम किया है। संजय सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार का अबतक का राजनीतिक जीवन बेदाग रहा है। उनके लंबे मुख्यमंत्री कार्यकाल में उन पर अभी तक कोई भी धब्बा नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व के धनी नेता के लिए अगर भारत रत्न की मांग उठती है तो यह स्वागतयोग्य कदम है। मुझे लगता है कि ऐसा होना चाहिए।

Mantri Sanjay Singh 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : केसी त्यागी द्वारा भारत रत्न की मांग से JDU ने किया किनारा, पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण 12 नेता छह साल के लिये सस्पेंड…

अंशु झा की रिपोर्ट

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...