निगरानी विभाग की कार्रवाई जारी, घूस लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार

मोतिहारी : निगरानी विभाग की कार्रवाई जारी है। बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आई है जहां निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक राजस्व कर्मचारी को पांच हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिले के छौड़ादानो आंचल कार्यालय का है। डीएसपी निगरानी विंध्याचल प्रसाद ने प्रेसवार्ता करके जानकारी दी।

कर्मचारी सोनू अपने क्षेत्र के किसान रामबाबू से परिमार्जन करने के लिए 12 हजार के रिश्वत की मांग की थी

बताया जाता है कि राजस्व कर्मचारी सोनू कुमार अपने क्षेत्र के किसान रामबाबू प्रसाद से परिमार्जन करने के लिए 12 हजार रुपए के रिश्वत की मांग की गई थी।  इस बीच रामबाबू ने निगरानी को सूचना दिया। निगरानी विभाग की टीम ने आज यानी सोमवार को पांच हजार रुपए घूस लेते राजस्व कर्मचारी सोनू कुमार को धर दबोचा है।

Monitoring DSP 1 22Scope News

राजस्व कर्मचारी 12 हजार रुपए घूस के तौर पर मांगा था – निगरानी DSP विंध्याचल प्रसाद

मामले की जानकारी देते हुए निगरानी डीएसपी विंध्याचल प्रसाद ने बताया कि राजस्व कर्मचारी सोनू कुमार 12 हजार रुपए घूस के तौर पर किसान रामबाबू प्रसाद मांगा था। लेकिन पीड़ित गरीब था इसलिए पांच हजार रुपए देने को तैयार हुआ। आज निगरानी विभाग की टीम ने रुपए लेते सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

Monitoring DSP 22Scope News

यह भी पढ़े : एक्शन में निगरानी विभाग, रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुए जिला कृषि पदाधिकारी

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Deoghar News: 10-20 हजार लेने के बाद भी नहीं मिला आवास!...

Deoghar News: देवघर जिले के सरवां ब्लॉक में स्थित बंदाजोरी पंचायत में सरकारी आवास योजना को लेकर विवाद सामने आया है। मिसराडीह के ग्रामीणों...

11 एकड़ जमीन को लेकर गढ़वा में घमासान, पीड़ितों ने लगाए...

गढ़वा: जिले के रंका थाना क्षेत्र में लगभग 11 एकड़ जमीन के म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) और रजिस्ट्रेशन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पीड़ित...

PMCH Review Meeting: मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर...

पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने समीक्षा बैठक कर मरीज सुविधाओं, साफ-सफाई, मानव संसाधन और चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने...