एक्शन में निगरानी विभाग, रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुए जिला कृषि पदाधिकारी

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (VIB) ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला कृषि पदाधिकारी (DAO) सुधीर कुमार सिंह को 19 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शनिवार को उनके निजी आवास पर की गई। सुधीर कुमार सिंह पर संविदा कर्मी संतोष कुमार से सेवा विस्तार और फिर से योगदान के बदले दो लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है। सुधीर कुमार सिंह के पास परियोजना निदेशक (आत्मा) और सहायक निदेशक (शस्य), तिरहुत प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार भी था।

पीड़ित परेशान होकर 11 दिसंबर 2025 को पटना निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई

आपको बता दें कि पीड़ित परेशान होकर 11 दिसंबर 2025 को पटना निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई। सत्यापन के बाद एक विशेष टीम गठित की गई। योजना के तहत, शनिवार को जब चर्च रोड स्थित निजी आवास पर रिश्वत के बचे हुए रुपए देने पहुंचे। इस दौरान वहां पहले से मौजूद निगरानी टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Monitoring Department Raid 1 22Scope News

आरोपी अधिकारी को घूस की राशि के साथ गिरफ्तार किया गया है – निगरानी DSP मिथिलेश कुमार

निगरानी विभाग के डीएसपी मिथिलेश कुमार ने बताया कि आरोपी अधिकारी को घूस की राशि के साथ गिरफ्तार किया गया है। उनके आवास की भी तलाशी ली जा रही है। ताकि अन्य आय से अधिक संपत्ति के दस्तावेजों का पता लगाया जा सके। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को लेकर पटना रवाना हो गई है। जहां उन्हें विशेष निगरानी अदालत में पेश किया जाएगा।

Monitoring Department Raid 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : साल 2025 में निगरानी ने कई भ्रष्टचारियों पर की कार्रवाई, कई की संपत्ति हुई जब्त – गंगवार

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...