घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुए राजस्व अधिकारी

गोपालगंज : गोपालगंज से इस वक्त एक बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है जहां निगरानी विभाग की टीम ने बरौली अंचल कार्यालय में छापेमारी कर राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह को घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी छह हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

शैलेंद्र की जमीन का दाखिल-खारिज करने के लिए राजस्व अधिकारी ने 10 हजार की रिश्वत की मांग की थी – निगरानी DSP नरेंद्र कुमार

निगरानी डीएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि बघेजी गांव निवासी शैलेंद्र साह की जमीन का दाखिल-खारिज करने के लिए राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह ने 10 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। बाद में यह सौदा छह हजार रुपए में तय हुआ। शिकायत मिलने पर निगरानी विभाग ने जाल बिछाया और तय रकम लेते ही अधिकारी को धर दबोचा। छापेमारी की कार्रवाई के बाद निगरानी टीम ने गिरफ्तार राजस्व अधिकारी को अपने साथ पटना लेकर चली गई है। टीम उससे पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। इस कार्रवाई से अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया है।

Revenue Officer 1 22Scope News

यह भी पढ़े : निगरानी विभाग की कार्रवाई जारी, घूस लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार

शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...