राज्‍य में आधुनिक तकनीक से होगी गन्ने की खेती,अधिकारियों और चीनी मिल कर्मियों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

राज्‍य में आधुनिक तकनीक से होगी गन्ने की खेती,अधिकारियों और चीनी मिल कर्मियों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

पटना : राज्य में गन्ना की बेहतर खेती, प्रबंधन एवं प्रसंस्करण से संबंधित नई तकनीक की जानकारी प्राप्त करने के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ में आयोजित किया गया। जिसमें बिहार के गन्ना अधिकारियों और चीनी मिल के कर्मियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

गन्ना उत्पादन के आधुनिक तकनीक के साथ एकीकृत रोग एवं कीट प्रबंधन पर प्रशिक्षण

बताया जाता है कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य गन्ना उत्पादन, प्रबंधन एवं प्रसंस्करण से संबंधित नवीनतम तकनीकी जानकारी प्रदान करना था। प्रशिक्षण के दौरान गन्ना अधिकारियों और चीनी मिल के कर्मियों को भारत में गन्ना उत्पादन की आधुनिक तकनीकें एवं वर्तमान परिदृश्य, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन एवं मृदा परीक्षण प्रयोगशाला की कार्यप्रणाली, रैटून प्रबंधन तकनीक, गन्ने में खरपतवार प्रबंधन तथा एकीकृत रोग एवं कीट प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई।

गन्ने में जैविक खेती,क्रशिंग से लेकर चीनी निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया को समझाया

कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया गया तथा गुड़ उत्पादन इकाई का प्रत्यक्ष प्रदर्शन भी कराया गया। गन्ने में जैविक खेती के लाभों पर भी प्रतिभागियों को जागरूक किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों का शैक्षणिक भ्रमण केवीके लखीमपुर एवं केवीके अयोध्या में कराया गया, जहां उन्हें हाई टेक नर्सरी की कार्यप्रणाली एवं गन्ने की विभिन्न उन्नत किस्मों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त बजाज चीनी मिल, लखीमपुर का भी भ्रमण कराया गया, जहां गन्ने की क्रशिंग से लेकर चीनी निर्माण तक की संपूर्ण प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक समझाया गया।

वैज्ञानिक तरीके से गन्ना उत्पादन में वृद्धि कर आय में होगी बढ़ोत्तरी

इस संबंध में ईखायुक्त अनिल कुमार झा ने बताया कि नव नियुक्त अधिकारियों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने और गन्ना का उत्पादन बढ़ाने को लेकर नई तकनीक अवगत कराने के लिए प्रशिक्षण दिया गया है ताकि नई तकनीक अपनाने से राज्य में गन्ना उत्पादन में वृद्धि करने के साथ ही किसानों के आय में बढ़ोतरी हो सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा कार्यक्रम को अत्यंत लाभकारी बताया।

ये भी पढ़े :  मकर संक्रांति के अवसर पर JDU द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा- JP आंदोलन के हर सेनानी व लोकतंत्र रक्षक...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पटना के ज्ञान भवन में 'संविधान हत्या दिवस' के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का...

GRP की बड़ी कार्रवाई, 122 लीटर से अधिक देसी-विदेशी शराब नष्ट,...

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को रेल जीआरपी पुलिस ने जब्त शराब...

Bokaro Hospital Safai Karmi Hadtal: सफाईकर्मियों की हड़ताल से बदहाल हुआ...

Bokaro Hospital Safai Karmi Hadtal: झारखंड सरकार लगातार सफाई को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है। अधिकारी और जन-प्रतिनिधि समय-समय पर सफाई अभियानों में हिस्सा...