राज्य के गैर चीनी मिल क्षेत्रों में गन्ने की खेती के विस्तार की कवायद शुरू

पटना : बिहार में बंद चीनी मिलों को पुनः चालू करने के साथ ही 25 नई चीनी मिलों की स्थापना एवं बिहार राज्य गुड़ उद्योग प्रोत्साहन योजना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गन्ना उद्योग विभाग द्वारा गन्ना फसल क्षेत्र विस्तार योजना शुरू की गई है, ताकि गैर चीनी मिल क्षेत्रों में गन्ना खेती को बढ़ाया जा सके। राज्य सरकार बंद चीनी मिलों को चालू करने के साथ-साथ बिहार के 25 जिलों में नई चीनी मिलों की स्थापना के लिए प्रयासरत है। इसके अतिरिक्त, जहां चीनी मिलें नहीं हैं, वहां गुड़ उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस हेतु गन्ना उद्योग विभाग द्वारा बिहार राज्य गुड़ उद्योग प्रोत्साहन कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।

नई चीनी मिलों की स्थापना एवं गुड़ उद्योग को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से गन्ना खेती के विस्तार का कार्यक्रम शुरू किया गया है – विभाग

विभाग के अनुसार, नई चीनी मिलों की स्थापना एवं गुड़ उद्योग को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से गन्ना खेती के विस्तार का कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिससे राज्य के किसान गन्ना खेती को अपनाकर अपनी आय बढ़ा सकें। इस योजना के अंतर्गत राज्य के गैर चीनी मिल क्षेत्रों में अब तक 468.93 एकड़ में गन्ने की खेती की जा चुकी है। इसमें भागलपुर, भोजपुर (आरा), दरभंगा, गया, जमुई, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सहरसा एवं सीतामढ़ी जिले शामिल हैं।

विभाग दे रहा निःशुल्क गन्ना बीज

गन्ना फसल क्षेत्र विस्तार योजना के तहत जिन क्षेत्रों में चीनी मिल नहीं है, वहां गन्ना खेती को बढ़ावा देने के लिए गन्ना उद्योग विभाग किसानों को निःशुल्क गन्ना बीज उपलब्ध करा रहा है। इस योजना के अंतर्गत न्यूनतम 0.25 एकड़ से लेकर अधिकतम पांच एकड़ तक खेती करने वाले किसानों को निःशुल्क गन्ना बीज दिया जा रहा है। इसके लिए विभागीय अधिकारी लगातार किसानों से संपर्क कर रहे हैं।

गन्ने की खेती से किसानों की आय में वृद्धि व रोजगार के अवसर सृजित होंगे

विभाग के अनुसार, गन्ने की खेती से किसानों की आय में वृद्धि होगी। एक बार गन्ने की बुआई करने के बाद इसे तीन बार तक काटा जा सकता है। गन्ने से गुड़ का उत्पादन कर अतिरिक्त आय प्राप्त की जा सकती है। साथ ही, गन्ने के जूस की मांग में तेजी से वृद्धि हो रही है, जिससे रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। इस संबंध में ईख आयुक्त अनिल कुमार झा ने बताया कि राज्य में गन्ना फसल क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है, ताकि किसान पुनः बड़े पैमाने पर गन्ना खेती कर सकें। गैर चीनी मिल क्षेत्रों में किसानों को निःशुल्क गन्ना बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार गन्ना खेती को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

यह भी पढ़े : पटना में फायर सेफ्टी एक्शन प्लान, ऑडिट और मॉक ड्रिल व जागरूकता अभियान पर जोर

Saffrn

Trending News

Fuel Demand Report: झारखंड में बढ़ी पेट्रोल-डीजल की खपत, पांच महीनों...

झारखंड में जनवरी से मई 2026 के दौरान पेट्रोल और डीजल की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। मई तक पेट्रोल की मांग...

ACB Court Verdict: 500 रुपये घूस लेने वाले पूर्व पंचायत सेवक...

गुमला के पूर्व पंचायत सेवक को 500 रुपये रिश्वत लेने के मामले में एसीबी कोर्ट ने एक साल की सजा सुनाई है। 20 साल...

JPSC Eligibility Test 2024: रांची में 14 जून को होगी परीक्षा,...

झारखंड पात्रता परीक्षा 2024 के लिए रांची जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा 14 जून को सुबह 10 बजे से...

Holding Tax Collection: रांची नगर निगम ने जुटाए 32 करोड़ रुपये,...

रांची नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 32 करोड़ रुपये होल्डिंग टैक्स की वसूली की है। 30 जून तक भुगतान करने...

Ranchi Howrah Special Train: पश्चिम बंगाल सिविल सेवा परीक्षा के लिए...

पश्चिम बंगाल सिविल सेवा परीक्षा को देखते हुए रांची और हावड़ा के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। 13 और 14 जून को होगा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img