दही-चूड़ा भोज में नहीं पहुंचे तेजस्वी, तेज प्रताप ने कहा- ‘हो सकता है कुछ जयचंदों ने घरे रखा हो’

पटना : जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपने भाई तेजस्वी यादव का जिक्र कर कहा कि उनसे कहना चाहते हैं कि वो राजद का विलय इस पार्टी में कर दें। उन्होंने कहा कि लालू यादव की ओरिजन पार्टी जनशक्ति जनता दल है। इतना ही नहीं, दही-चूड़ा भोज में तेजस्वी के शामिल न होने पर उन्होंने कहा कि वो नहीं आए, हो सकता है कि उन्हें जयचंद ने घेर रखा होगा।

लालू यादव का जिक्र करते हुए तेज प्रताप ने कहा- पिता आ गए, उससे बड़ा कुछ नहीं है

आपको बता दें कि पिता लालू यादव का जिक्र करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि पिता आ गए, उससे बड़ा कुछ नहीं है। उनका आशीर्वाद मिल गया। उन्होंने कहा कि कल यानी 13 जनवरी तेजस्वी यादव को हम निमंत्रण देने गए थे। सत्ता पक्ष और विपक्ष सब को हमने अपने चूड़ा दही भोज पर आमंत्रित आज किया था। सीएम नीतीश कुमार को भी कार्ड भिजवाया था। सत्ता पक्ष और विपक्ष के लोगों ने आकर आशीर्वाद दिया।

BJP सहित कई दलों से ऑफर – तेज प्रताप

तेज प्रताप यादव ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि उन्हें बीजेपी सहित कई दलों से ऑफर हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद कय करेंगे कि आगे क्या करना है। पूर्व विधायक ने कहा कि जो बिहार का हित करेगा, जनता के लिए काम करेगा, हमारी पार्टी जन शक्ति दल उसका साथ देगी।

तेज प्रताप ने कहा- MLC का चुनाव लड़ेगी पार्टी

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी उम्मीदवार उतारेगी। दिल्ली में एमसीडी का चुनाव और बिहार में इस साल विधान परिषद चुनाव में भी उतरने का ऐलान किया। गौरतलब है कि राजद से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव ने जनशक्ति जनता दल का गठन किया था। इसी पार्टी के सिंबल पर उन्होंने महुआ सीट से बिहार विधानसभा 2025 का चुनाव भी लड़ा लेकिन जीत नहीं सके।

यह भी पढ़े : तेज प्रताप के दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए लालू, कहा- कोई नाराजगी नहीं

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...