मकर संक्रांति के अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और जदयू के आयोजित दही-चूड़ा भोज में पहुँचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

मकर संक्रांति के अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और जदयू के आयोजित दही-चूड़ा भोज में पहुँचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

पटना: मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज मकर संक्रांति के अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और जदयू में आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व० रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

वहीं जदयू विधायक श्री चेतन आनंद के आवास पर जदयू द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री शामिल हुए। इस अवसर पर श्री चेतन आनंद ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री  विजय कुमार चौधरी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह, सांसद अरूण भारती, विधायक मुरारी प्रसाद गौतम, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
जेडीयू विधायक के भोज में सांसद श्रीमती लवली आनंद, विधायक श्याम रजक, विधायक रत्नेश सादा, पूर्व सांसद आनंद मोहन सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

ये भी पढ़े : नितिन नवीन पहुंचेंगे आज पटना, कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ नेताओं से करेंगे मुलाकात, नामांकन से पहले देंगे दही-चूड़ा का भोज

Deoghar Double Murder Case: मां और 14 वर्षीय बेटे की हत्या...

Deoghar Double Murder Case: देवघर ज़िले के सोनारायठाढ़ी पुलिस स्टेशन इलाके में सोमवार देर रात हुए दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई...

कालीबाग मंदिर परिसर के पोखरे में युवक का मिला शव, इलाके...

बेतिया : बेतिया शहर स्थित कालीबाग मंदिर परिसर के पोखरे में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मंगलवार को...

Jamshedpur Club Fight Update: डबल डाउन क्लब के बाहर खूनी झड़प...

Jamshedpur Club Fight Update: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में 'डबल डाउन क्लब' के बाहर चाकू मारने की घटना ने गंभीर रूप ले लिया...