नितिन नवीन पहुंचेंगे आज पटना, कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ नेताओं से करेंगे मुलाकात, नामांकन से पहले देंगे दही-चूड़ा का भोज

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन मकर संक्रांति के अवसर पर आज यानी 15 जनवरी को पटना दौरे पर आ रहे हैं। पटना पहुंचने के बाद वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। यह दौरा संगठनात्मक और राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है।

16 जनवरी को दही-चूड़ा भोज का आयोजन

मकर संक्रांति के अगले दिन यानी 16 जनवरी को नितिन नवीन की ओर से पारंपरिक दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया जाएगा। इस भोज में शामिल होने के लिए बिहार भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। आयोजन को पार्टी की एकजुटता और सामाजिक परंपरा से जोड़कर देखा जा रहा है।

BJP संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी

इसी बीच भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में बड़े बदलाव की चर्चाएं तेज हो गई हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार नितिन नवीन औपचारिक रूप से जगत प्रकाश नड्डा की जगह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की प्रक्रिया में हैं। मकर संक्रांति के बाद चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।

19 जनवरी को नामांकन

दरअसल, चर्चा है कि नितिन नवीन 19 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं, जबकि 20 जनवरी को उनके निर्विरोध चुने जाने की घोषणा हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई बड़े चहेरे उनके प्रस्तावक होंगे।

सबसे युवा अध्यक्षों में हो सकते हैं शामिल

आपको बता दें कि 46 वर्ष की उम्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर नितिन नवीन भाजपा के इतिहास के सबसे युवा अध्यक्षों में शामिल होंगे। बिहार से आने वाले नितिन नवीन बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रह चुके हैं और वर्तमान में छत्तीसगढ़ के प्रभारी भी हैं।

यह भी पढ़े : 19 जनवरी को नितिन नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए करेंगे नामांकन, PM मोदी होंगे प्रस्तावक

अंशु झा की रिपोर्ट

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...