लापरवाह वाहन चालकों पर कसेगा शिकंजा, ट्रैफिक एसपी ने कहा नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वालो की बढ़ेगी मुश्किल

लापरवाह वाहन चालकों पर कसेगा शिकंजा, ट्रैफिक एसपी ने कहा नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वालो की बढ़ेगी मुश्किल

भागलपुर : जिले में वाहन चालकों के लिए यह खबर खास है, जो लोग नंबर प्लेट से छेड़छाड़ कर चालान से बचने की कोशिश कर रहे हैं, उनकी मुश्किलें अब बढ़ने वाली हैं। शहर में पिछले दो वर्षों से हाईटेक एएनपीआर कैमरों के जरिए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

यातायात नियमों का करे पालन, लापरवाही पड़ेगी भारी

इसके बावजूद कई वाहन चालक न तो खुद हेलमेट पहन रहे हैं और न ही पीछे बैठे सहयात्री को सुरक्षा दे रहे हैं। चालान से बचने के लिए कोई नंबर प्लेट पर टेप चिपका रहा है। कोई प्लेट मोड़ रहा है, तो कोई इसे चुनरी, दुपट्टे या बैग से ढककर वाहन चला रहा है। यह लापरवाही अब भारी पड़ सकती है।

जुर्माने के साथ कानूनी सजा का है प्रावधान

भागलपुर ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग ने ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। नियमों के मुताबिक पकड़े जाने पर जुर्माने के साथ-साथ कानूनी सजा का भी प्रावधान है। प्रशासन का मानना है कि नंबर प्लेट छुपाना सिर्फ नियम तोड़ना नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था के लिए भी खतरा है।

वाहन मालिक हो जाये सावधान

वाहन चेकिंग के दौरान सामने आया है कि नंबर प्लेट ढकने की वजह से कई बार एएनपीआर कैमरा(ANPR Camera) गलत नंबर पढ़ लेता है, जिससे बेगुनाह वाहन मालिकों के पास चालान पहुंच जाता है। शहरी क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऐसे वाहन चालक हैं, जिनकी यह आदत अब सीधे उनकी जेब पर असर डाल सकती है।

ये भी पढ़े : फरार आरोपी के घर ढोल–बाजे के साथ पहुँची पुलिस, इश्तिहार चिपका कर हाजिर होने का दिया निर्देश

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...