फरार आरोपी के घर ढोल–बाजे के साथ पहुँची पुलिस, इश्तिहार चिपका कर हाजिर होने का दिया निर्देश

फरार आरोपी के घर ढोल–बाजे के साथ पहुँची पुलिस, इश्तिहार चिपका कर हाजिर होने का दिया निर्देश

बेतिया : मुफस्सिल थाना के एक चर्चित मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बड़ी कार्रवाई की है। नगर थाना क्षेत्र के कोइरी टोला स्थित आरोपी निखिल सिंह के घर पर पुलिस ने ढोल–बाजे के साथ इश्तिहार चिपकाया। यह कार्रवाई निखिल सिंह के लंबे समय से फरार रहने के कारण की गई।

WhatsApp Image 2026 01 15 at 12.35.22 1 22Scope News

WhatsApp Image 2026 01 15 at 12.35.22 2 22Scope News

जानकारी के अनुसार, निखिल सिंह पर टेंडर मैनेज करने के उद्देश्य से फायरिंग करने का आरोप है। इस घटना को लेकर मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज किया गया था। बावजूद इसके आरोपी अब तक कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ, जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने सार्वजनिक रूप से इश्तिहार चिपका कर उसे जल्द हाजिर होने का निर्देश दिया।

पुलिस का कहना है कि यदि निर्धारित समय के भीतर आरोपी कोर्ट में उपस्थित नहीं होता है, तो उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े :  नितिन नवीन पहुंचेंगे आज पटना, कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ नेताओं से करेंगे मुलाकात, नामांकन से पहले देंगे दही-चूड़ा का भोज

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...