थावे दुर्गा मंदिर में मकर संक्रांति पर चढ़ा खिचड़ी महाभोग, तस्करों से पुलिस ने 708 लीटर शराब की जब्त

थावे दुर्गा मंदिर में मकर संक्रांति पर चढ़ा खिचड़ी महाभोग, तस्करों से पुलिस ने 708 लीटर शराब की जब्त

गोपालगंज : मकर संक्रांति के पावन अवसर पर प्रख्यात सिद्धपीठ थावे दुर्गा मंदिर में माता को खिचड़ी महाभोग अर्पित किया गया। परंपरा के अनुसार हर वर्ष इस दिन मसालेदार खिचड़ी का विशेष भोग चढ़ाया जाता है और फिर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद स्वरूप वितरित किया जाता है।

मान्यता है कि इस महाभोग का सेवन करने से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आती है, साथ ही कई प्रकार के रोगों से मुक्ति भी मिलती है। यही कारण है कि इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से मंदिर पहुंचते हैं।

जिलाधिकारी और एसपी ने की मंदिर में पूजा अर्चना

इस अवसर पर गोपालगंज के जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा और पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने भी मां थावे वाली की पूजा-अर्चना की और खिचड़ी महाभोग चढ़ाया। दोनों अधिकारियों ने प्रसाद वितरण में भाग लिया और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का भी जायजा लिया। एसपी विनय तिवारी ने सभी स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि भू-माफिया, शराब माफिया सहित सभी अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने 708 लीटर शराब किया जब्त

वहीं पुलिस ने पुलिस ने सिरीसिया मोड़ के पास से एक पिकअप वाहन को रोककर 708 लीटर अवैध शराब बरामद की है। मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार भी किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विनोद यादव (उम्र 35 वर्ष), पिता पुजारी यादव, ग्राम बंगाली पट्टी, थाना विशनपुरा, जिला कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

गुप्त सुचना पर पुलिस ने की छापेमारी 

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में शराब की खेप बिहार में प्रवेश करने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर वाहन को रोक लिया। जांच में पिकअप से अवैध शराब की भारी खेप मिली, जिसके बाद चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़े :  मुजफ्फपुर में महिला समेत 4 शव मिलने से मची सनसनी,परिजनों ने अपहरण का लगा आरोप,जांच में जुटी पुलिस

शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...