GRP की बड़ी कार्रवाई, 122 लीटर से अधिक देसी-विदेशी शराब नष्ट, शराब तस्करों पर सख्ती जारी

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को रेल जीआरपी पुलिस ने जब्त शराब का विनष्टीकरण कराया। कांड संख्या 03/26, 05/26, 06/26, 08/26 और 09/26 में सुरक्षित रखी गई शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया।

कार्रवाई के दौरान 60.3 लीटर देसी शराब व 62.250 लीटर विदेशी शराब सहित कुल 122.55 लीटर शराब का विनष्टीकरण किया गया

कार्रवाई के दौरान 60.3 लीटर देसी शराब और 62.250 लीटर विदेशी शराब सहित कुल 122.55 लीटर शराब का विनष्टीकरण किया गया। यह प्रक्रिया अंचलाधिकारी कुंदन कुमार और जीआरपी थानाध्यक्ष विजय कुमार झा की मौजूदगी में सरकारी नियमों के अनुरूप संपन्न हुई।

Motihari Wine 1 22Scope News

SHO विजय कुमार झा ने कहा- शराब तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान जारी है

थानाध्यक्ष विजय कुमार झा ने बताया कि शराब तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी और आम लोगों से अवैध कारोबार की सूचना देने की अपील की गई है।

Motihari Wine 2 22Scope News

यह भी पढ़े : कंटेनर से भरी लाखों मूल्य की शराब जब्त, हरियाणा का चालक गिरफ्तार

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes: CM सम्राट चौधरी ने नवरात्रि पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...