CM Yogi ने मकर संक्रांति और खिचड़ी पर्व की दी शुभकामनाएं

डिजिटल डेस्क : CM Yogi ने मकर संक्रांति और खिचड़ी पर्व की दी शुभकामनाएं। उत्तर प्रदेश के CM Yogi आदित्यनाथ  ने मकर संक्रांति और खिचड़ी पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में CM Yogi ने यूपी के लिए इस वर्ष के मकर संक्रांति और खिचड़ी पर्व को अति महत्वपूर्ण बताया है।

CM Yogi ने इस क्रम में सोमवार को प्रयागराज में शुरू हुए महाकुंभ 2025 का उल्लेख किया जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के अलावा दुनिया के विभिन्न देशों से श्रद्धालु-तीर्थयात्री और पर्यटक शामिल होने को पहुंचने शुरू हो गए हैं।

CM Yogi का शुभकामना संदेश…

आज यहां जारी एक शुभकामना संदेश में CM Yogi आदित्यनाथ  ने कहा कि – ‘…देश के विभिन्न भागों में मकर संक्रांति का विशिष्ट पर्व विभिन्न रूपों में मनाया जाता है। …यह पर्व हमारे देश की समृद्ध विरासत एवं सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।

…इस वर्ष मकर संक्रांति इसलिए भी अत्यन्त महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस पर्व पर महाकुम्भ प्रयागराज-2025 का प्रथम अमृत स्नान सम्पन्न होने जा रहा है’। बता दें कि कल 14 जनवरी मंगलवार को प्रयाराज में महाकुंभ के मौके पर 13 अखाड़ों के साधु-संतों का पहला शाही स्नान का कार्यक्रम नियत है।

सीएम योगी आदित्यनाथ।
सीएम योगी आदित्यनाथ।

मकर संक्रांति का महत्व और महिमा…

मकर संक्रांति पर सूर्यदेव की राशि में हुआ परिवर्तन अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर होने का द्योतक है। यह सर्वविदित है कि प्रकाश अधिक होने से प्राणियों की चेतना एवं कार्यशक्ति में वृद्धि होती है। इसलिए पूरे भारतवर्ष में इस अवसर पर लोग विविध रूपों में सूर्यदेव की उपासना करते हैं। मकर संक्रांति के अवसर पर पवित्र नदियों एवं सरोवरों में स्नान, पूजा-अर्चना तथा दान का विशेष महत्व है।

सीएम योगी आदित्यनाथ।
सीएम योगी आदित्यनाथ।

पूर्वांचल विशेषकर पूर्वी यूपी के गोरखपुर में खिचड़ी पर्व का विशेष महत्व…

ज्ञातव्य है कि सम्पूर्ण भारत में मकर संक्रांति विभिन्न रूपों में मनायी जाती है। उत्तर प्रदेश और बिहार सहित विभिन्न राज्यों में इसे खिचड़ी पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं और उत्तरायण हो जाते हैं। उत्तरायण को सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है। मकर संक्रांति के अवसर पर पूर्वांचल और बिहार के बड़े हिस्से में खिचड़ी का पर्व मनाया जाता है।

सीएम योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी आदित्यनाथ

विशेषकर पूर्वांचल यानी पूर्वी यूपी के गोरखपुर में खिचड़ी के पर्व का विशेष महत्व है। खुद CM Yogi आदित्यनाथ जिस गोरखपुर से लगातार कई बार सांसद रहे और अब लगातार दूसरी बार विधायक हैं, उसी गोरखपुर मेंं स्थित गोरक्ष पीठ के वह पीठाधीश्वर भी हैं। गोरखपुर में और गोरक्षपीठ में भी मंगलवार को मकर संक्रांति पर्व पर बड़े ही उल्लास से खिचड़ी का पर्व मनाने की तैयारी है।

 

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...